विजय – रश्मिका दोनो में कौन ज्यादा पढ़ा – लिखा?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली जोड़ी विजय देवर कुंडा और रश्मिका मंदाना हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस को इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री तो पसंद है ही साथ ही इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में धमाल मचाने वाले यह दोनों सितारे असल जिंदगी में कितने पढ़े लिखे हैं? तो चलिए आपको इस वीडियो में बता ही देते हैं।

विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पुट्टा परी के सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स हैदराबाद से पूरी की। विजय के पास बीकॉम यानी बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री है। अब बात करते हैं सबकी चहेती श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना की। रश्मिका ना सिर्फ दिखने में स्मार्ट हैं बल्कि पढ़ाई में भी काफी तेज रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोडगू के कुर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की है। आगे की पढ़ाई के लिए रश्मिका बेंगलुरु चली गई जहां उन्होंने एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया।

रश्मिका ने यहां से साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जी हां, रश्मिका के पास तीन अलग-अलग सब्जेक्ट्स की जानकारी है। अगर तुलना की जाए तो विजय देवरकोंडा एक कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। वहीं रश्मिका मंदाना तीन सब्जेक्ट्स यानी साइकोलॉजी जर्नलिज्म इंग्लिश में स्पेशलाइजेशन के साथ ग्रेजुएशन की है। टेक्निकली दोनों ही ग्रेजुएट हैं। लेकिन रश्मिका की डिग्री में सब्जेक्ट्स की डायवर्सिटी थोड़ी ज्यादा नजर आती है। रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। एक्ट्रेस 29 साल की हैं। रश्मिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर्नड़ फिल्म क्रीक पार्टी से की की यह पिक्चर साल 2016 में रिलीज हुई थी। विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था। विजय अपनी लेडी लव रश्मिका से उम्र में 7 साल बड़े हैं। विजय ने सिनेमा में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नविल्ला से की थी।

यह तेलुगु फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। रश्मिका एक फिल्म के लिए 4 से ₹10 करोड़ तक चार्ज करती हैं। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग ₹66 करोड़ है। वहीं डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक विजय की टोटल नेटवर्थ 70 करोड़ के करीब है। आपको बता दें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को द वेडिंग ऑफ विरो नाम दिया है। दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली है।

Leave a Comment