रश्मिका के ससुराल में कौन-कौन? सास-ससुर से लेकर देवर तक, जानें कौन क्या करता है?

एक दूजे के होने वाले हैं विजय और रश्मिका। प्रीवेडिंग फंक्शनंस हो गए शुरू। रश्मिका के ससुराल की हर जगह चर्चा। क्या करते हैं श्रीवल्ली के ससुराल वाले।

साससुर से लेकर देवर तक जाने कौन क्या करता है। डायरेक्टर, एक्टर, बिजनेस, टैलेंटेड लोगों से भरा है परिवार। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की खबरों का ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दिया है। जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बता दें यह पावर कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होने वाले हैं। रश्मिका और विजय के फैंस ने इस शादी को वेडिंग ऑफ विरो का नाम दिया है। [संगीत] शादी के प्रीवेडिंग फंक्शनंस भी शुरू हो गए हैं। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पलों की

तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को इस सेलिब्रेशन का हिस्सा भी बनाया। तस्वीरों से साफ है कि शादी से पहले के फंक्शनंस को उन्होंने काफी मॉडर्न टच दिया है। प्रीवेडिंग फंक्शनंस की शुरुआत एक कूल पार्टी से हुई है जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं रश्मिका ने खाने के मेन्यू के साथ डिनर टेबल की फोटो शेयर की है। खास बात यह है कि डिनर के लिए जापानी खाना तैयार किया गया है। साथ में ताजे फल भी रखे हुए नजर आ रहे हैं। जिससे गार्डन थीम एस्थेटिक नजर आया। इस कैंडल लाइट डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना के ससुराल वालों की भी खूब चर्चा हो रही है। ससुर कौन है? सास क्या करती है और विजय के भाई से उनका रिश्ता कैसा है? तो चलिए आज आपको बताते हैं रश्मिका के ससुराल में कौन-कौन है और क्या करते हैं? रश्मिका के होने वाले ससुर यानी कि विजय के पिता के बारे में बात करें तो विजय के पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है। बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय के पिता भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और साउथ सिनेमा का एक जाना माना नाम है। वह साउथ सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज़ भी डायरेक्ट किए हैं। एक्ट्रेस की होने वाली सास भी अपने फील्ड की महारथी हैं। रश्मिका की होने वाली सास और विजय की मां का नाम माधवी देवरकोंडा है जो एक सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर है। एक बिजनेस वूमन है। सोशल मीडिया पर अक्सर माधवी की झलक देखने को मिलती है। खुद विजय अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ जाते हैं। कहा जाता है अपनी होने वाली बहू रश्मिका के साथ भी माधवी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं।

वह कई इवेंट्स में रश्मिका मंदाना के साथ भी नजर आ चुकी हैं। वहीं रश्मिका मंदाना के होने वाले देवर और विजय के भाई की अगर बात करें तो उनका नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद विजय से छोटे हैं और वह खुद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आनंद देवरकोंडा खुद भी अपने भाई की तरह एक्टिंग फील्ड में अपने कदम जमारहे हैं। वह तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से एक हैं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि रश्मिका के होने वाले ससुराल के सभी सदस्य अपने-अपने फील्ड की जानी मानी हस्तियां और अब सभी रश्मिका का अपने घर में स्वागत करने के लिए काफी बेताब नजर आ रही हैं।

Leave a Comment