दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 21 ने सबका दिल जीत लिया है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और हाल ही में इस मूवी के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने फिल्म की शूटिंग का एक पल याद किया। लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के एक डांस सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए कोरियोग्राफर ने कहा सेट पर शारीरिक परेशानी होने के बावजूद धर्मेंद्र ने खुद ही स्टेप्स करने का फैसला किया था।
पिंक विला को दिए एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया यह लगभग रात के 2:30 से 3:00 बजे का समय था। हमने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र से कहा था कि उन्हें बस थोड़ा सा डांस करना है और वह जो चाहे कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने पूछा कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं। हमने धर्मेंद्र को दिखाया कि दूसरे लड़के एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर पैरों से एक स्टेप कर रहे हैं। उन्होंने पूछा मैं यह क्यों नहीं कर सकता? विजय गांगुली ने आगे कहा, धर्मेंद्र ने स्टेप्स करने पर जोर दिया।
वह बैठे हुए थे क्योंकि उनके लिए बार-बार उठना भी थोड़ा मुश्किल हो रहा था। वो उठे और उन्होंने डांस किया। आखिरकार हमने उनसे कहा कि ऐसा ना करें क्योंकि अगर हमें कोई रिटेक लेनी पड़े तो यह उनके लिए फिजिकली थकाने वाला होगा। और सच कहूं तो उस समय डांस करना धर्मेंद्र के कैरेक्टर के लिए बहुत जरूरी नहीं था। लेकिन पर्सनली उनके लिए उनकी सोच थी कि उन्हें अपना 100% देना है।
उन्हें यह भी लग रहा था कि कोई यह ना सोचे कि वह यह नहीं कर सकते। इसीलिए उन्होंने दिखाया कि वह कर सकते हैं। हम सोच रहे थे वाह, यह शानदार है।
