कैटरीना – विक्की ने बेटे के नाम का किया ऐलान, जानिए क्या है मतलब?

विहान कौशल यह है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे का नाम। खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा किया लाडले का नाम। खुशी से झूम उठे फैंस। कपल ने बेटे को बताया रोशनी की किरण। नाम के साथ शेयर की नन्हे बेटे की पहली झलक।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपने लाडले बेटे का नाम रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अब पूरे 2 महीने बाद उन्होंने बेटे की पहली झलक दिखाकर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दे दिया है।

जैसा कि सभी जानते हैं कैटरीना कैफ 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थी। इन दिनों वो लाइमलाइट से दूर मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। अब उन्होंने अपने पति विक्की कौशल के साथ मिलकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। कैटरीना और विक्की ने अपने नन्हे शहजादे का नाम रखा है विहान कौशल। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

कैटरीना और विक्की ने एक फोटो शेयर की है जिसमें विक्की और कैटरीना ने अपने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है। कपिल ने इस बार भी अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन उसका नाम जरूर रिवील कर दिया है। जैसा कि हमने आपको बताया कपिल ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। जिसका मतलब होता है सुबह, भोर और नई शुरुआत। इस प्यारी सी फोटो को शेयर कर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा हमारी प्रकाश किरण विहान कौशल प्रार्थनाएं सुनी गई जिंदगी खूबसूरत है एक पल में हमारी दुनिया बदल गई और हम काफी आभारी हैं। जैसे ही विक्की और कैटरीना ने यह पोस्ट किया फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। फैंस काफी समय से कपल से उनके बेटे की फोटो और नेम रिवील करने की मांग कर रहे थे।

अब फैंस कमेंट सेक्शन के जरिए प्यार भरे रिएक्शंस दे रहे हैं। बहुत सेलिब्रिटीज ने भी विक्की और कैटरीना को बधाइयां दी हैं। बता दें कि कपल ने पिछले साल 7 नवंबर को एक पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज़ दी थी कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। आपको बता दें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 में शादी की थी। उनकी शादी राजस्थान में हुई थी। यह शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। इसमें सिर्फ क्लोज़ फ्रेंड्स और घरवाले ही शामिल थे। जिसके बाद 2025 में वह पेरेंट्स बने।

7 नवंबर 2025 को कैटरीना ने बेटे विहान को जन्म दिया। यह खूबसूरत परिवार अपने जीवन में बेहद खुश नजर आ रहा है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो विक्की कौशल को फिल्म छावा में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म में वह छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में थी।

अब विक्की कौशल को संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में देखा जाएगा। वहीं कैटरीना को मैरी क्रिसमस और टाइगर 3 में देखा गया था। फिलहाल वो मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं और इस वक्त उनका बेटा विहान उनकी प्रायोरिटी है।

Leave a Comment