कौशल परिवार में सालों बाद खुशियों ने दी दस्तक। शादी के 4 साल बाद मम्मी पापा बने कैटरीना विक्की। बेबी बॉय की मां बनी एक्ट्रेस। नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने से परिवार में सब हुआ कौशल मंगल। क्या किराए के घर में करेंगे परिवार के चश्मो चिराग का वेलकम। करोड़ों की संपत्ति के बावजूद नहीं खरीदा खुद का ड्रीम होम। लाखों रुपए किराए देते हैं नए नवेले पापा। श्याम कौशल के बड़े बेटे बहू में से कौन है ज्यादा अमीर?
जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कौशल परिवार की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है और आखिर ऐसा हो भी क्यों ना। सालों बाद परिवार में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। कैटरीना ने आज यानी 7 नवंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया। इस गुड न्यूज़ के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। बॉलीवुड का हर एक सेलेब न्यूली मम्मी पापा बने विक्की कैटरीना को जमकर गुड विशेस दे रहा है। यह बात सच है कि विक्की और कैटरीना की जोड़ी बेहद खूबसूरत है और उतना ही खूबसूरत है इस कपल का मुंबई वाला घर।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस घर को इन्होंने खुद अपने हाथों से सजाया है वो उनका खुद का नहीं बल्कि किराए का है। यूं तो बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी किराए के घर में रहते हैं। इस लिस्ट में से एक विक्की और कैटरीना भी हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। शादी के बाद कैटरीना का गृह प्रवेश भी इसी घर में हुआ था और अब बताया जा रहा है कि उनके नन्हे शहजादे का वेलकम भी इसी घर में होने वाला है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको कपल के सपनों के आशियाने की झलक दिखाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर का 1 महीने का किराया ₹8 लाख है। विक्की कैटरीना का यह शानदार अपार्टमेंट 258.48 स्क्वायर फीट के कॉर्पेट एरिया में फैला हुआ है। जिसे दोनों ने मिलकर बड़ी खूबसूरती से सजाया।
दोनों के घर से मुंबई और समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। उनका यह घर चंद्रबाई नगर स्थित राजमहल बिल्डिंग में है। उन्होंने सिक्योरिटी के तौर पर 1.75 करोड़ भी जमा किए हैं। बताया जा रहा है कि यह घर मुंबई के सबसे पौश इलाके में बना हुआ है। अपने इस ड्रीम होम की झलक दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर की सजावट के लिए देश विदेश से डेकोरेटेड आइटम्स मंगवाए हुए हैं।
घर के लिविंग रूम की दीवारें क्रीम बेस्ड थीम पर हैं और इसके साथ में कंट्रास्टेड फर्नीचर रखा हुआ है। भले ही कपल रेंटेड फ्लैट में क्यों ना रहते हो लेकिन इसके बावजूद करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है। विक्की कैटरीना की ग्लैमरस लाइफस्टाइल उनकी संपत्ति में साफ झलकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की कौशल की नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ है। जबकि कैटरीना कैफ की संपत्ति 224 करोड़ आंकी गई है। कुल मिलाकर दोनों की संपत्ति 265 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। यानी उनका लाडला पैदा होते ही करोड़ों का वारिस बन गया है।
