सिर पर कैप..चेहरे पर हाथ। मुंह छुपाती दिखीं मशहूर एक्ट्रेस, ऑटो रिक्शा में पैप्स ने घेरा, हुई ट्रोल

सिर पर कैप लगाए, चेहरे को हाथ से छिपाए। ऑटो रिक्शा में बैठी मशहूर एक्ट्रेस को पैप्स ने घेरा। गुस्से से चढ़ गया एक्ट्रेस का पारा। मत करो मत करो बोल सड़क पर चिल्लाई। मुंह छुपाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल।

इंटरनेट पर हो रही जमकर ट्रोलिंग। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। इस बार उनकी खूबसूरत आंखों की वजह से नहीं और ना ही उनकी किसी फिल्म को लेकर और ना उनके चेहरे को ऐश्वर्या या करीना से कंपेयर किया जा रहा है।

दरअसल जिस चेहरे पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं वही चेहरा वामिका गब्बी छिपाती हुई नजर आ रही हैं। जी हां और उनके इस हरकत से फैंस भी उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस को मुंह छुपाना पड़ रहा है तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी फिल्मों के प्रमोशंस के दौरान पैपराजी को जमकर पोज़ देती हुई नजर आ जाती हैं। फोटोस क्लिक करवाती हैं। उनके प्यारे-प्यारे वीडियोस कैप्चर होते हैं जो देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं। कोई उनके खूबसूरत चेहरे की तारीफ करता है तो कोई उनकी लाइट आंखों पर फिदा हो जाता है। लेकिन हाल ही में वामिका गब्बी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक ऑटो रिक्शा में बैठी हुई नजर आ रही हैं। सिर पर कैप लगाए चेहरे को हाथ से बार-बार छिपाती हुई नजर आ रही हैं और पैप्स पर गुस्सा कर रही हैं और कह रही हैं कि फोटो ना लें।

वीडियोस कैप्चर ना करें। उन्हें अकेला छोड़ दें। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी तरह-तरह के रिएक्शंस दिए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर लिखते हैं, नशे में है। एक और यूजर लिखते हैं, मेकअप के बिना होगी। एक दूसरे यूजर ने कहा, “यह कोई नहीं है, बस एक्टिंग कर रही हैं।” वहीं एक और यूजर एक्ट्रेस का मजाक बनाते हुए कहते हैं, “मेकअप उतर गया होगा।” वहीं बहुत से फैंस उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने के लिए भी पैप्स से अपील कर रहे हैं और कह रहे हैं पैप्स को इस तरह से उनका पीछा नहीं करना चाहिए।

वहीं जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं वामिका गब्बी के साथ एक और शख्स भी नजर आ रहे हैं। वो कौन है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन वामिका जरूर पैपराजी से अपना चेहरा छिपा रही थी। उन्होंने अपनी कैप को चेहरे पर रख लिया और एक भी फोटो पैपराजी को लेने नहीं दिया।

एक्ट्रेस का यह व्यवहार देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने राजकुमार राव के साथ फिल्म भूलचूक माफ में काम किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल 2026 में वह साउथ फिल्म डीसी में नजर आने वाली हैं। जिसके अलावा वह फिल्म पतिपत्नी और वो टू और भूत बंगला में भी नजर आ सकती हैं।

Leave a Comment