महेश बाबू और राजामौली जी जान से वाराणसी की शूटिंग में लगे हुए हैं। कोई जानकारी लीक ना हो इसलिए सेट पर सिक्योरिटी की काफी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस बीच एक महेश बाबू और राजामौली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको चौंका दिया है।
वीडियो में महेश बाबू और राजामौली एक दूसरे से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वो भी उठापटक वाली। कुछ लोगों का दावा है कि यह वीडियो वाराणसी के सेट से लीक हुई है। मगर असल में यह एक एआई वीडियो है।
इस वायरल वीडियो में राजामौली और महेश बाबू एक दूसरे पर मुक्के बरसा रहे हैं। किसी फिल्मी सीन की तरह उनके आसपास तोड़फोड़ मची हुई है। एक पल को ऐसा लगता है कि यह कोई ऐड फिल्म की शूटिंग का वीडियो तो नहीं या फिर राजामौली बाहुबली की तरह वाराणसी के भी किसी सीन का रिहर्सल तो नहीं करवा रहे। मगर ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल यह एक एआई वीडियो है जिसे खुद फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने रिशेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने तीन बेहद निर्णायक शब्द लिखे। वो शब्द हैं सिनेमा इज डेड। रामू का इशारा एआई की बढ़ती क्षमता और इसके खतरे की ओर है। दुनिया भर के कई फिल्म मेकर्स अक्सर कहते रहे हैं कि एआई के कारण फिल्में बनाने वालों का काम खतरे में पड़ जाएगा।
रामू भी उनसे सहमत होते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो को गौर से देखने पर आपको यह तो पता चल जाएगा कि यह असली नहीं है। बावजूद इसके इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि एआई ने कम समय में ही काफी तरक्की कर ली है। आने वाले समय में लोगों को इसका और भी एडवांस अवतार देखने को मिल सकता है। एक यूजर ने लिखा सिनेमा खत्म नहीं हो रहा बल्कि एक ऐसे रूप में बदल रहा है जिसे हम शायद कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आज फेक फाइट है। कल हो सकता है आपकी फिल्मों के सीक्वल भी एआई ही बना रहा हो। हम एक ऐसे दौर में पहुंच चुके हैं जहां मशीनों का दखल बढ़ता जा रहा है। दूसरे ने कहा तगड़ी कमाई करने वाले कलाकार और डायरेक्टर एआई से क्यों डर रहे हैं? असली चिंता तो उन लोगों को होनी चाहिए जो सेट पर छोटे-मोटे काम करते हैं। जैसे लाइटमैन और लो एंड स्टाफ जो रोज केवल 500 से ₹2000 तक कमाते हैं। महेश बाबू और राजामौली के इस फाइट सीक्वेंस को सी डेंस 2.0 चाइनीस एi वीडियो प्लेटफार्म से तैयार किया गया है।
इसे बनाने वाली कंपनी का नाम बाइट डांस है। बाइट डांस ही TikTok की पेरेंट कंपनी है। फरवरी 2026 में लॉन्च हुए C डांस 2.0 ने हॉलीवुड वालों में भी सिहरन पैदा कर दी थी। यह पूरा मामला तभी सामने आया जब किसी ने इस एआई मॉडल का इस्तेमाल कर टॉम क्रूज और ब्रैडपिट को दिया था। मिशन इंपॉसिबल टाइप दिख रहा वो वीडियो पिछले सभी एi वीडियोस से अलग और रियलिटी के ज्यादा करीब था।
यही कारण है कि हॉलीवुड मोशन पिक्चरs एसोसिएशन ने जिसमें डिज्नी और Netflix भी है इस एi मॉडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
