ईरान और इजराइल के बीच मिडिल ईस्ट में जारी है। उस जंग को लेकर पूरी दुनिया में इस वक्त हलचल मची हुई है। लेकिन इस बीच खबर यह आ रही है कि उत्तर कोरिया ने एक दाग दी है और यह दाग कर अपने पड़ोसियों को तो चौंकाया ही है बल्कि पूरे क्षेत्र में तनाव फैला दिया है।
साउथ कोरियाई सेना और जापान सरकार ने 10 बैलेस्टिक मिसाइलें दागने की पुष्टि की है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी को पूर्वी सागर की तरफ से कई छोटी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें दागी थी। अब जापान सरकार ने भी इस घटना पर कड़ी नजर रखी है।
जापान की तरफ से कहा गया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई बैलेस्टिक हो सकती है। जापान के कोस्टगार्ड ने बताया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई संदिग्ध पहले ही समुद्र में गिर चुकी हैं।
अब नॉर्थ कोरिया का यह ताजा परीक्षण ऐसे वक्त में हुआ है जब साउथ कोरिया और अमेरिका मिलकर अपना वार्षिक वसंत सैन्य अभ्यास फ्रीडम शील्ड कर रहे हैं। इससे पहले भी अमेरिका और साउथ कोरिया के इस एक्सरसाइज पर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उनकी बहन ने नाराजगी व्यक्त की थी। नॉर्थ कोरिया अक्सर इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता है और इन्हें की तैयारी भी मानता है। ऐसे में मिसाइल लॉन्च अमेरिका और साउथ कोरिया के युद्ध अभ्यास के जवाब में अपनी सैन्य ताकत दिखाने की एक कोशिश भी हो सकती है।
हालांकि जापान इससे बहुत ज्यादा चिंतित है। हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका से उसे शक्ति संपन्न देश के रूप में मान्यता देने की मांग भी की थी। यह मांग 5 साल में पहली बार आयोजित सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस के दौरान उठाई गई थी। जिसमें देश की सुरक्षा और परमाणु नीति पर भी चर्चा हुई थी।
व अब अल अरबिया रिपोर्ट की माने तो नॉर्थ कोरिया ने एक या दो नहीं बल्कि 10 मिसाइलें एक साथ दागी हैं। उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव फिलहाल नई बात नहीं है। दोनों देशों के बीच संबंध काफी लंबे समय से तल्ख बने हुए हैं। उत्तर कोरिया को चीन और रूस का करीबी माना जाता है। जबकि साउथ कोरिया अमेरिका का करीबी सहयोगी भी है। रिपोर्ट की माने तो नॉर्थ कोरिया ने समुंदर की तरफ अदागी।
उत्तर कोरिया की तरफ से अक्सर ही समुंदर का रुख कर मिसाइल परीक्षण किए जाते रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है जब किम जोंग उन के देश की तरफ से इस तरह की कार्यवाही की गई हो। हालांकि इस बार की टाइमिंग काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पश्चिमी एशिया और मिडिल ईस्ट में हालात पहले से ही बेहद ज्यादा खराब बने हुए हैं। अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर जो किया उसके बाद से दुनिया भर में हलचल है। और वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से कई देशों पर जो हमले किए जा रहे हैं, उससे माहौल और ज्यादा गंभीर हो चुका है। ऐसे में नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागने से एशिया के एक और ज़ोन में हालात बेहद तनावपूर्ण होने की आशंका अब और ज्यादा बढ़ चुकी है। अब नॉर्थ कोरिया का ये कदम अपने आप में एक बड़ी बात है।
ये अमेरिका को सीधी चुनौती भी मानी जा रही है। तो क्या अब एक और युद्ध छिड़ सकता है? क्योंकि जिस तरीके से अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर किया। दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया भी साउथ कोरिया और जापान को अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानता है।
खासकर साउथ कोरिया के साथ तो उत्तर कोरिया की बहुत समय से ठनी भी हुई है। लेकिन अगर एक और तनाव दुनिया में बढ़ता है तो फिर दुनिया का रुख तेजी से अस्थिरता की तरफ हो सकता है।
