मोटे लिप्स सूझा हुआ चेहरा उर्फी का हाल देखकर डर गए फैंस उर्फी जावेद का बिगड़ गया हुलिया इन्फ्लुएंसरर का शॉकिंग वीडियो वायरल आखिर क्या हुआ उर्फी के साथ हैरान कर देगी वजह ट्रेटर विनर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर उर्फी जावेद ने एक शॉकिंग वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके लिप्स का साइज तीन गुना ज्यादा बड़ा दिख रहा है। चेहरे का हुलिया पूरी तरह बिगड़ गया है। फैंस उनका चेहरा देखकर डर गए हैं।
इस वायरल वीडियो में उर्फी 9 साल बाद अपने लिप फिलर्स को हटवाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने इस पूरे प्रोसेस को रिकॉर्ड किया और अब सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट कर दिया है। उनके सूझे हुए होठ देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। इन तस्वीरों को देखकर कोई उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है तो कोई कह रहा है यह सब करवाना ही क्यों था? बता दें उर्फी जावेद ने बीते दिन 20 जुलाई को इस वीडियो को पोस्ट किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा नहीं, यह कोई फिल्टर नहीं है। मैंने अपने फिलर्स को हटवाने का फैसला किया क्योंकि वो हमेशा से गलत जगह पर थे।
मैं उन्हें फिर से लगवाऊंगी लेकिन नेचुरली मैं फिलर्स करवाने को बिल्कुल भी मना नहीं कर रही हूं। लेकिन डिॉल्व करना दर्दनाक है। इसके बाद उर्फी ने अपने फैंस को नसीहत देते हुए कहा कि यह बात बहुत जरूरी है कि आप फिलर्स के लिए एक अच्छे डॉक्टर के पास जाएं। फैंसी क्लीनिक वाले यह सभी डॉक्टर कुछ नहीं जानते। उर्फी ने जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया, यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पर सेलिब्रिटीज से लेकर उर्फी के फैंस तक खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने लिखा आउच। वहीं एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, “यह सब दिखाने के लिए जिगरा चाहिए।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “प्लीज उर्फी, कोई फिलर्स मत करवाना। आप ऐसे ही खूबसूरत हैं। वहीं उर्फी ने Instagram स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने अपने लिप्स के फिलर्स हटवाने की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा था अपने फिलर्स हटाते हुए मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मैंने 18 साल की उम्र में इन्हें लगवाया है और मैंने खुद को कभी बिना पाउच के नहीं देखा। हालांकि मैं एक हफ्ते में इन्हें फिर से लगवाऊंगी लेकिन इस बार ज्यादा हल्के तरीके से।
वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अगर बात करें उर्फी जावेद को उनके अतरंगी फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। उनके क्रिएटिव लुक्स सोशल मीडिया पर अक्सर बस बनाया करते हैं। वहीं वो टीवी की दुनिया में भी लंबे समय से काम कर रही हैं। साल 2016 में उर्फी ने अपने टीवी सीरियल बड़े भैया की दुल्हनिया के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उर्फी ने बेपनाह ए मेरे हमसफर और दूरियां जैसे सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। इसके साथ ही उर्फी ने कई रियलिटी शोज़ में भी काम किया है जिसमें उनकी बेबाक पर्सनालिटी की झलकियां भी दिखी थी और हाल ही में रियलिटी शो ट्रेटर की विनर भी रही हैं। लेकिन उर्फी के लिए आज भी सबसे बड़ी पहचान उनका अतरंगी फैशन ही है।
