UKO7 की पत्नी ने दिया चौकाने वाला बयान।

अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद से उनकी पत्नी रतिका लगातार अस्पताल में उनका ख्याल रख रही हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में रतिका ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रतिका ने सोशल मीडिया पर विवादों को लेकर एक ऐसा कड़वा सच बयां किया जिसने सबको हैरान कर दिया।

इशारों ही इशारों में लगता है उन्होंने अपने और अनुराग डोभाल के बीच चल रहे झगड़े की खबरों पर भी बोला है। दरअसल हाल ही में रतिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पिछले कुछ दिनों में मैंने जो समझा सोशल मीडिया पर हम जो कुछ भी देखते हैं वह सब सच नहीं होता। सोशल मीडिया तो बस एक ऐसी जगह है जहां कोई कुछ पोस्ट करता है दूसरे उस पर प्रतिक्रिया देते हैं और यह बात एक-द दिन तक चर्चा में रहती है।

फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं। असल में जो बात मायने रखती है वह यह है कि आप सोशल मीडिया से परे अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं? आपका व्यवहार कैसा है? आपके मूल्य क्या है? और आप हर रोज लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं? अपने दिल को साफ रखें। अच्छे काम करें।

लोगों को अपनी पहचान अपनी अच्छाई से होने दें। आखिर में कर्म को अपना काम करने दें। उन्होंने आगे स्टोरी में लिखा मेरे लिए बाकी सब कुछ गॉड है। पैसा, शोहरत, जिंदगी की सुरक्षा यह सब मोह माया है। मेरे लिए जो बात सच में मायने रखती है वो है धर्म और कर्म। और अपनी आखिरी सांस तक मैं उसी रास्ते पर चलता रहूंगा।

चाहे लोग उसे देखें या ना देखें। मुझे दुनिया से किसी भी तरह की मान्यता या तारीफ की जरूरत नहीं है। मुझे खुद पर, अपनी आत्मा पर और इस ब्रह्मांड पर भरोसा है। मुझे बस एक सीधी सी बात पता है। अच्छा करो

Leave a Comment