उदित नारायण के खिलाफ एफआईआर दर्ज। एक बार फिर विवादों में फंसे सिंगर। किस कांड के बाद अब पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप। धोखा जबरदस्ती बेइज्जती जैसे शब्दों का किया इस्तेमाल। पहली के होते हुए दूसरी शादी। हॉस्पिटल में करवाया ऐसा काम जानकर दंग रह गए फैंस। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जिन्होंने वीर ज़ारा तेरे नाम धड़कन जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं। 90ज के सुपरस्टार उदित नारायण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ कोलेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
कभी उनकी गुपचुप शादी की पोल खुल जाती है तो कभी वह एक फैन को कॉन्सर्ट के दौरान किस कर देते हैं।जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई। और अब उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने सिंगर पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिंगर ऐसा कुछ कर भी सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
उनकी पहली पत्नी रंजना ने उन पर उनके भाइयों और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण पर मंगलवार 10 फरवरी को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने 1996 में उनका यूट्रस यानी कि गर्भाशय बिना बताए निकलवा दिया था। जिसके चलते वह कभी मां नहीं बन पाई। रंजना ने शिकायत में सिंगर पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखे से इलाज के बहाने उनका ही निकलवा दिया। इतना ही नहीं बल्कि रंजना का कहना है कि इस बारे में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उनके खिलाफ इलाज के बहाने से साजिश की गई। वहीं सालों पहले रंजना ने उदित नारायण पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था।
उनके मुताबिक सिंगर से उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी। फिर उनके पति सिंगिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे और इसी दौरान खबर आई कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है जिनका नाम दीपा है। उन्होंने महिला आयोग में भी सिंगर के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद उदित नारायण ने यह बात स्वीकार की थी कि वह उन्हीं की पत्नी है। रंजना के मुताबिक जब वो 2006 में मुंबई आई तो उनके पति और उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें दी और घर में घुसने तक नहीं दिया। जिसके बाद वह ससुराल जो कि नेपाल में है वहां चली गई। लेकिन वहां से भी उनको निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही हैं। और अब पहली पत्नी रंजना नारायण ने पति उदित नारायण पर उनका निकलवाने जैसे गंभीर आरोप लगा दिए हैं। जिसके बाद एक बार फिर सिंगर मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मुद्दे पर ना तो उदित नारायण ने कुछ कहा है और ना ही उनकी दूसरी पत्नी दीपा का कोई बयान सामने आया है।
बताते चले उदित नारायण ने रंजना के बाद दीपा गहतराज से दूसरी शादी की थी जो बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई थी और यहीं दोनों को प्यार हुआ और पहली पत्नी को बिना तलाक दिए उदित नारायण ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद दोनों ने 1987 में बेटे आदित्य नारायण का स्वागत किया जो आज खुद भी एक फेमस सिंगर हैं।
