टीवी की अनुपमा ने गुरु जी के आश्रम में बहाए आंसू! रोते हुए इस शख्स को लगाया गले।

फूट-फूट कर रोई टीवी की अनुपमा। गुरु जी के आश्रम में बहाए खूब आंसू। दिल दहला देने वाला मंजर देख नम हो गई रूपाली की आंखें। बेटे संग पहुंची एक खास जगह। इस शख्स को गले लगाकर बयां किया हालेल दिल। टीवी की अनुपमा रूपपाली गांगुली को अक्सर आपने अपने टेलीविजन स्क्रीन पर रोते बिलखते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन इस बार यह उनकी सच्चाई बन गई है। उन्हें हाल ही में फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया।

एक महिला को वो गले लगाकर रोए जा रही थी। जिससे उनके फैंस भी चिंता में आ गए। बता दें घर-घर में अनुपमा के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस रूपपाली गांगुली कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंची। फिर जो हुआ सभी लोग हैरान रह गए। बिना देरी किए आपको सब कुछ बताते हैं। टीवी के फेमस शो अनुपमा से हाउसहोल्ड नेम बनी रूपपाली गांगुली हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंची। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने वहां बांके बिहारी के दर्शन तो किए ही साथ ही वृद्धाश्रम जाकर बहुत सी बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात भी की।

रूपपाली सभी से मिलकर उनकी आपबीती सुनकर बेहद इमोशनल हो गई। उनकी आंखें नम हो गई। कहा जा रहा है कि उन्होंने सभी बुजुर्ग महिलाओं से हाथ जोड़कर मुलाकात की और इसी बीच उनके आंसू रोके नहीं रुक पा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार रूपपाली ने कथावाचक से बातचीत भी की और बताया कि वह पहली बार वृंदावन आई हैं। उन्हें जैसे ही पता चला कि वहां अनिरुद्धाचार्य का आश्रम है। वह खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाई। रूपपाली को जब गुरु जी ने बताया कि उनके आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाएं रहती हैं।

एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। रूपपाली अपने बेटे के साथ वहां पहुंची थी। वहीं जब कथावाचक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक माता का देहांत हुआ। जब उन्होंने उनके बेटे को कॉल करके बताया कि अंतिम संस्कार करने के लिए आ जाएं तो जवाब मिला कि वह पहले ही अंतिम संस्कार कर चुके हैं। घर से निकाली गई माताओं की यह दुख भरी कहानी सुनकर रूपपाली रो पड़ी।

उनकी आंखों से आंसू आ गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने सभी बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। रूपपाली यह सुनकर बेहद खुश हो गई कि वहां बहुत सी महिलाएं उन्हें अनुपमा के नाम से जानती हैं। सभी ने रूपपाली को गले लगाकर मिलने आने के लिए शुक्रिया अदा किया। इसके बाद रूपपाली ने सभी भक्तों को प्रसाद बांटा। कहा जा रहा है आखिर में रूपपाली ने कथावाचक अनिरुद्धचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनसे विदा लिया।

साथ ही एक वादा भी किया कि इस बार तो वह जल्दबाजी में पहली बार वृंदावन आई थी। लेकिन जब अगली बार आएंगी तो गुरुकुल और गौशाला भी देखेंगी। इससे पहले रूपपाली को दिवंगत एक्टर सतीश शाह की प्रेयर मीट में देखा गया था। उनका निधन 25 अक्टूबर 2025 को हुआ था। जहां एक्ट्रेस पल-पल सतीश शाह के परिवार के साथ खड़ी नजर आई थी। वो एक्टर को पिता समान मानती थी। सतीश शाह के लिए उनके प्यार को देखकर फैंस बेहद इमोशनल हो गए थे और एक्ट्रेस की बहुत तारीफ भी की थी।

Leave a Comment