39 की उम्र में घर बसाएगी टीवी एक्ट्रेस, यूएस के बिजनेसमैन संग लेंगी 7 फेरे।

39 की उम्र में दुल्हन बनेगी टीवी एक्ट्रेस करोड़पति बिजनेसमैन संग बसाएगी घर 2024 के मार्च महीने में लेंगी सात फेरे तगड़े हार्ट ब्रेक के बाद मिला सपनों का राजकुमार शादी का अपडेट बाहर आते ही खुशी से झूम उठे फैंस जी हां तो यहां हम बात कर रहे हैं.

वायरल होती मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवित्रा की शादी अगले साल यानी कि साल 2026 में होने वाली है। खबरें तो यह भी बाहर आ रही है कि एक्ट्रेस मार्च के महीने में शुभ विवाह के बंधन में बंधेंगी और यूएस की बहू बनने वाली पवित्रा पुनिया की यह शादी अमेरिका में नहीं बल्कि इंडिया में ही होगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि वेडिंग काफी इंटिमेट तरीके से संपन्न की जाएगी। वायरल होते दावों के मुताबिक शादी में सिर्फ दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी रिश्तेदार के साथ दोस्त ही शामिल होंगे। खैर यह तो जाहिर है कि सगाई के बाद 39 साल की पवित्रा पुनिया अपनी लाइफ के हैप्पी स्पेस और बेस्ट फेस में है और अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड भी हैं।

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अपनी शादी की वायरल खबरों पर फिलहाल कोई भी रिएक्शन या फिर कंफर्मेशन फिलहाल नहीं दी है। लेकिन 39 की एक्ट्रेस ने अक्टूबर के महीने में सीक्रेट इंगेजमेंट कर सभी को सरप्राइज़ जरूर कर दिया था। अपने सोशल मीडिया हैंडल, इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने सगाई की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें पवित्रा के मंगेतर घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते हुए भी नजर आए थे। और दोनों की सगाई की यह रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। और ब्राइट टू बबी पवित्रा पुनिया को सोशल मीडिया यूज़र्स भर-भर कर शादी के लिए बधाइयां देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

गौर करने वाली बात तो यह भी है कि सीक्रेट इंगेजमेंट करने वाली पवित्रा पुनिया ने अब तक अपने लव ऑफ लाइफ का चेहरा रिवील नहीं किया है और अब फैंस पलके बिछाकर एक्ट्रेस के होने वाले पतिदेव का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल 4 सालों तक टीवी एक्टर एजाज खान के साथ प्यार के रिश्ते में रहने के बाद हार्ड ब्रेक को फेस करने वाली पवित्रा पुनिया अब अपने सपनों के राजकुमार मिलने से बेहद खुश और हैप्पी हैं और तगड़े हार्ड ब्रेक के बाद अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में है और नई शुरुआत करने के लिए भी तैयार हैं।

खबरें तो यह भी है कि मार्च के महीने में दुल्हन बनकर सात फेरे लेने वाली पवित्रा ने अपनी शादी की तैयारियां और शॉपिंग भी शुरू कर दी है। खैर अब इंतजार है सभी को एक्ट्रेस के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का। देखना खास होगा कि कब एक्ट्रेस सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी और फैंस के साथ अपनी ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर करेंगी।

Leave a Comment