सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां। क्या से क्या हो गई ये फेमस एक्ट्रेस। एक वक्त पर थी ये खूबसूरती की मिसाल। अब हो रही है लुक्स को लेकर भयंकर ट्रोलिंग। एक्ट्रेस को पहचानना तक हुआ मुश्किल। इस टॉप हीरोइन की हो गई यह कैसी हालत। क्या आप पहचान पा रहे हैं कि यह कौन है?
बता दें एक वक्त पर इस एक्ट्रेस के लाखों लोग दीवाने हुआ करते थे। अपनी डेब्यू फिल्म से ही उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था और अब वही फैंस एक्ट्रेस को पहचान भी नहीं पा रही हैं। तो बता दें यह हैं एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी जिन्हें आपने फिल्म मेरे यार की शादी है में जरूर देखा होगा और इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी अपने दोस्त की शादी में जरूर गाया होगा। अब तो आपको ट्यूलिप जरूर याद आ गई होंगी। जी हां, इसी खूबसूरत एक्ट्रेस की अब ऐसी हालत हो गई है कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं।
वहीं आपको बता दें एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद अब वो मेडिटेशन फैसिलिटेटर बन गई हैं। मेडिटेशन से जुड़ी कई पोस्ट भी आपको ट्यूलिप के इंस्टाग्राम पेज पर देखने को मिल जाएंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आज तो बता दें आज 11 सितंबर को इसी टैलेंटेड एक्ट्रेस का जन्मदिन है।
वह 46 साल की हो गई हैं। तो आज हम आपको ट्यूलिप जोशी के बारे में कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो फिल्म मेरे यार की शादी हे में नजर आई थी। इस फिल्म से उन्हें काफी स्पॉटलाइट मिली। लेकिन फिर कुछ साल काम करने के बाद एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया से एकदम गायब हो गई।
अब ट्यूलिप क्या करती हैं? यह जानने के लिए भी फैंस काफी बेचैन रहते हैं। पहले तो यह बता दें कि एक्ट्रेस ने 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कैप्टन विनोद नायर के साथ शादी कर ली अब ट्यूलिप ग्लैमर की दुनिया छोड़कर पति के साथ बिजनेस चलाती हैं। वो अपना ज्यादातर समय कंपनी को मैनेज करने में लगाती हैं और वह एक मेडिटेशन फैसिलिटेटर हैं। वैदिक कंसलटेंट हैं और आर्टिस्ट भी हैं। फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सलमान की फिल्म जय हो में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी कैमियो अपीरियंस थी।
एक्ट्रेस के परिवार की अगर बात करें तो ट्यूलिप जोशी का जन्म मुंबई में ही हुआ था। 11 सितंबर आज उनका बर्थडे है। उनके पिता हिंदू गुजराती हैं और मां क्रिश्चियन हैं। बता दें ट्यूलिप ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। हालांकि वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी लेकिन उनकी खूबसूरती ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिसके चलते एक्ट्रेस को कई टीवी कमर्शियल भी मिलने लगे थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा का वेडिंग रिसेप्शन अटेंड किया था। जहां उन्हें काफी अटेंशन मिली थी। इसके बाद ही उन्हें फिल्म मेरे यार की शादी है के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था और जब ट्यूलिप ने ऑडिशन दिया उसके बाद वह फिल्म उनको मिल गई।
इस फिल्म से उनकी जिंदगी रातोंरात बदल गई थी। वहीं एक्ट्रेस अब काफी बदल गई हैं। सोशल मीडिया पर वो अपने लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ट्यूलिप जोशी को अब पहचान पाना काफी मुश्किल है।
