ईरान पर 5 दिन के लिए रुका हमला, ट्रंप ने क्या कंडीशन रखी?

क्या ईरान बनाम अमेरिका इजराइल जंग पर अब ब्रेक लग गया है? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक नया ट्वीट किया है जिसके बाद कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अब पांच दिनों तक अमेरिका ईरान के पावर स्ट्रक्चर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई भी अटैक नहीं करने वाला है। इस पूरे ट्वीट में क्या लिखा है और क्यों लिखा है?

कुछ दिनों पहले जो ट्रंप ये कह रहे थे कि अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस को नहीं खोला गया तो वो पावर प्लांट्स पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के अटैक कर देंगे। अब अचानक से क्यों बदल गए हैं वो बताएंगे। हमारे साथ प्रगति है। प्रगति पहले तो ट्वीट एक बार आप बता दीजिए कि ट्वीट में क्या-क्या ट्रंप लिखकर गए हैं।

जी नेहा अभी थोड़ी देर पहले ही प्रेसिडेंट ट्रंप का ट्रुथ सोशल पर ट्वीट आया है और उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से बहुत अच्छी बातचीत चल रही है। सार्थक बातचीत चल रही है। मिडिल ईस्ट में दोनों देशों के बीच चल रही इस को हम खत्म करना चाहते हैं।

यह बातचीत अभी पूरे हफ्ते चलेगी। इसलिए मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को आदेश दिया है कि ईरान के किसी भी पावर प्लांट या एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिनों के लिए हमला रोक दें। लेकिन यह फैसला बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा। जैसा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताया है कि यह बातचीत अभी एक हफ्ते तक चलेगी।

ऐसा प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा है। उन्होंने कहा है कि 5 दिन तक अमेरिका की तरफ से ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर या उनके पावर प्लांट पर हमले नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सीज फायर वर्ड तो नहीं यूज़ किया है लेकिन नेहा उन्होंने कहा है कि पांच दिनों तक हमले नहीं होंगे।

अह प्रगति ये तो चले अमेरिका की तरफ से या ट्रंप की तरफ से जो है पोस्ट किया गया है ट्रुथ सोशल पर लेकिन जाहिर सी बात है अगर दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है तो ईरान की तरफ से भी उम्मीद है कि ईरान भी इस पर कोई बयान देगा तो क्या अब तक ईरान की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है इस सीज फायर या ब्रेक आप इसे कह लीजिए इसको लेकर नेहा जब तक हम ये वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तब तक तो ईरान की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया है अभी तक प्रेसिडेंट ट्रंप का ही पोस्ट है। आगे जो भी जवाब आएगा वो हम आगे की वीडियो में दर्शकों से साझा करेंगे।

लेकिन नेहा अगर आप नोटिस करेंगी इस वॉर को हम लोग बहुत दिनों से फॉलो कर रहे हैं। पिछले बीते कुछ दिनों में जैसे ट्रंप ने कहा है कि सार्थक बातचीत चल रही थी। लेकिन लहजा तो कुछ और ही था। अमेरिका की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही थी। खुद प्रेसिडेंट ट्रंप ही ये कह रहे थे कि 48 घंटे तक का समय है।

48 घंटों में अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस ईरान नहीं खाली करता है तो बड़ी कारवाई होगी। और ईरान की तरफ से भी हमले किए जा रहे थे। आपने देखा होगा डियागो गार्सिया जो आइलैंड है वहां पर ईरान ने हमला किया था और ये 4000 कि.मी. दूर है ईरान से। से ईरान ने हमला किया था। हालांकि उसे इंटरसेप्ट कर लिया गया था। दो दागी गई थी। एक इंटरसेप्ट कर लिया गया था और एक चूक गया था। लेकिन ईरान हमले कर रहा था और अमेरिका की तरफ से भी ये धमकी आ रही थी कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस खाली कीजिए वरना जवाबी कारवाई होगी। बड़ी कारवाई होगी।

और नेहा अगर जैसा ट्रंप बता रहे थे कि ईरान से सार्थक बातचीत चल रही है। ये बातचीत किस बेसिस पर चल रही है? किस चीज को लेकर चल रही है? ये भी अभी क्लियर नहीं है। देखिए ईरान का स्टैंड देखिए। ईरान कह रहा है कि हमें बैलस्टिक अपना जो प्रोग्राम है वो हमें चलाना है।

हमें यूरेनियम एनरचमेंट भी करना है और हमें कंपनसेशन भी चाहिए। जो नुकसान हुआ है ईरान को वो भी चाहिए। ईरान ऐसा कह रहा है और अमेरिका कह रहा है कि नहीं हम बैलेस्टिक आपको प्रोग्राम भी नहीं चलाने देंगे। यूरेनियम इनरचमेंट भी नहीं कर देंगे। और कंपनसेशन की तो बात ही छोड़ दीजिए। दोनों का अलग-अलग स्टैंड है। तो बातचीत किस पर हो रही है? को लेकर बातचीत हो रही है।

या ये जो तीन डिमांड्स हैं इसको लेकर बातचीत हो रही है? किस चीज को बात किस चीज को लेकर बातचीत हो रही है ये भी अभी क्लियर नहीं है नेहा। जी बिल्कुल दो दिन पहले धमकियां देते नजर आ रहे थे ट्रंप और अब खुद ही कह रहे हैं कि 5 दिन का ब्रेक जो है वो लगाने वाले हैं।

बहरहाल ये इस वक्त का एक और अच्छी खबर एक और अच्छी खबर नेहा कि क्रूड ऑयल की कीमतें जो परवान चढ़ रही थी $120 प्रति बैरल जो पहुंच गई थी और ट्रंप के इस पोस्ट के बाद $96 प्रति बैरल की गिरावट आई है।

अभी जो दाम है क्रूड ऑयल का वो $96 प्रति बैरल है। चलिए ये तो अच्छी खबर है। जाहिर सी बात है लगातार चिंता चल रही थी एलपीजी को लेकर या क्रूड ऑयल को लेकर जो भी आता है स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस्ट से होते हुए ये इस वक्त का बड़ा अपडेट था जो आप सभी के सामने हमने रखा। एक पोस्ट किया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जिसके तहत यह समझा जा सकता है कि पांच दिनों तक तो अब अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर या एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी तरह का कोई हमला नहीं करने वाला है। यह ट्रंप का कहना है। ऐसा उनका दावा है। यह उनका पोस्ट है।

Leave a Comment