ईरान ! ट्रंप का अल्टीमेटम बिना शर्त करो सरेंडर, नहीं तो…

इजराइल ईरान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान तब तक खत्म नहीं होगा जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता। उन्होंने कहा है कि सरेंडर के बाद नया और स्वीकार्य नेता चुना जाएगा। इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं होगा जब तक ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण नहीं करता। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया है और कहा है कि अगर ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करता है तो उसके बाद वहां नया और बेहतरीन और स्वीकार्य नेतृत्व चुना जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा है कि इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान को तबाही के किनारे से वापस लाने के लिए काम करेंगे।

ट्रंप के मुताबिक भविष्य में ईरान को आर्थिक रूप से पहले से भी ज्यादा मजबूत बड़ा और बेहतर बनाया जा सकता है। अपने संदेश में ट्रंप ने कहा है कि ईरान का भविष्य अच्छा हो सकता है। उन्होंने मेक ईरान ग्रेट अगेन यानी कि आईएमजीए का नारा भी दिया है। जो उनके पुराने नारे मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की तरह ही है। ट्रंप के इस बयान का असर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर भी देखने को मिला है।

उनके पोस्ट के बाद दुनिया में कच्चे तेल के प्रमुख मानक ब्रेड क्रूड की कीमत बढ़ चुकी है और यह $90 प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की है। इससे पहले पिछले साल जून में भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसी तरह की मांग की थी। जब वे ईरान पर सैन्य हमला करने के विकल्प पर विचार कर रहे थे। वहीं ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन में खुद भूमिका भी निभाना चाहते हैं।

एग्जिस को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि जिस तरह से वेनेजुला की राजनीतिक स्थिति में शामिल हुए थे, उसी तरह ईरान के नए नेता के चयन में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए। ट्रंप ने खासतौर पर खामने के बेटे मुस्तफा खामने की संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि मुस्तफा खामने इस पद के लिए उपयुक्त नहीं है और वे ऐसा नेता चाहते हैं जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके। ट्रंप का कहना है कि अगर नया नेता भी खामने की नीतियों को ही आगे बढ़ाता है तो भविष्य में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से हो सकता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें कि ईरान ने अभी तक नए सुप्रीम लीडर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इजराइली एयरफोर्स ने शुक्रवार को तेहरान के मध्य स्थित ईरानी नेतृत्व परिसर के नीचे बने अंडरग्राउंड बंकर पर बड़ा हमला किया। करीब 50 फाइटर जेट्स ने 100 से ज्यादा बम गिराए। यह बंकर सुप्रीम लीडर अली खामने के लिए बनाया गया था। इस परिसर का इस्तेमाल ईरान के सीनियर अधिकारी करते थे। यह अंडरग्राउंड नेटवर्क तेहरान की कई सड़कों के नीचे तक फैला हुआ था और इसमें कई एंट्री पॉइंट और मीटिंग रूम्स भी थे।

इजराइली सेना का कहना है कि इस बंकर को नष्ट करने से ईरान की कमांड और कंट्रोल क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। लेकिन जिस तरीके से इस के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है, क्या ईरान उसको मानेगा या फिर यह अब भी जारी रहेगा?

Leave a Comment