सौतेले बेटी त्रिशाला से 10 साल बड़ी है संजय दत्त की तीसरी बीवी मान्यता,कैसा है दोनों का रिश्ता ?

सौतेली बेटी से सिर्फ 10 साल बड़ी है संजय की तीसरी बीवी मान्यता। सौतेली मां ने ही बेस्ट फ्रेंड है मान्यता त्रिशाला। बर्थडे पर स्टेप मॉम पर लुटाया बेशुमार प्यार। सोशल मीडिया पर चर्चा में आया रिश्ता। फिर फैंस ने किया कुछ यूं रिएक्ट। बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त की डार्लिंग वाइफ मान्यता दत्त का आज जन्मदिन है। 46 साल की मान्यता संजय के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की बैकबोन है। बर्थडे पर विश करते हुए संजय दत्त ने मान्यता को अपनी ताकत, उनका सहारा, उनका सब कुछ बताया। इसी बीच संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त भी अपनी सौतेली मां मान्यता पर खूब प्यार लुटाती हुई नजर आई हैं।

इसी के साथ चर्चा में आया सौतेली मां बेटी का रिश्ता। कैसा है त्रिशाला और मान्यता का बॉन्ड? आइए आपको बताते हैं। त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी है। जिसका निधन 1996 में हो गया था। वहीं मान्यता और संजय की शादी साल 2008 में हुई थी। कहा जाता है त्रिशाला और मान्यता के बीच सौतेली मां बेटी का कम बल्कि बेस्ट फ्रेंड जैसा रिश्ता है।

बता दें सौतेली बेटी से सिर्फ 10 साल बड़ी है संजय की तीसरी बीवी मान्यता दत्त। सुनकर हो गए ना हैरान लेकिन यह एकदम सच है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस उम्र में इतना कम फासला भी उनकी दोस्ती में बड़ा पार्ट प्ले करता है। दोनों में बहुत अच्छा बॉन्ड है। एक दूसरे की बातें अच्छे से समझ पाते हैं। हर साल त्रिशाला मान्यता के बर्थडे पर प्यारे-प्यारे पोस्ट डालती है और इस साल भी उन्होंने निराश नहीं किया। त्रिशाला ने अपने Instagram पर एक स्टोरी डाली जिसमें उन्होंने अपनी और मान्यता की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर से इनके रिश्ते का बॉन्ड भी बखूबी पता चल रहा है। त्रिशाला ने मान्यता को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे मान्यता आई लव यू। इस स्टोरी को रिपोस्ट करते हुए भी मान्यता ने त्रिशाला को थैंक यू कहा और लिखा लव यू टू। इन दोनों का बॉन्ड देख फैंस भी हो चक्के रह गए। लेकिन खूब तारीफ भी कर रहे हैं। मॉडर्न फैमिली का एक बेस्ट एग्जांपल है दत्त परिवार। वहीं कहा जाता है मान्यता और उनकी सौतेली बेटी त्रिशाला का यह बॉन्ड तब स्ट्रांग हुआ जब त्रिशाला ने देखा कि मान्यता उनके पिता संजय दत्त से कितना प्यार करती हैं।

हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। मान्यता उस वक्त दत्त परिवार का हिस्सा बनी जब यह परिवार अपना लोएस्ट देख रहा था। जब संजय दत्त को जेल हुई उस वक्त मान्यता ढाल की तरह संजय के सपोर्ट में खड़ी रही। संजय के पीछे उन्होंने परिवार का ध्यान रखा जिसके बाद दत्त परिवार और खासकर संजय की बड़ी बेटी त्रिशाला और मान्यता का रिश्ता और भी गहरा होता चला गया।

हालांकि बता दें मां रिचा शर्मा के निधन के बाद से त्रिशाला अमेरिका में ही रहती थी। रिचा के निधन के बाद संजय बेटी की कस्टडी लेना चाहते थे। लेकिन उनके तब के बैकग्राउंड को देखते हुए त्रिशाला की कस्टडी उनके नाना नानी को दे दी गई थी। बता दें त्रिशाला अमेरिका में ही पली बड़ी हैं और वह अमेरिका में ही रहती हैं। लेकिन वह अपने पिता संजय और मान्यता से मिलती रहती हैं। उनकी फैमिली फोटो भी अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और आज मान्यता के बर्थडे के मौके पर त्रिशाला भले ही मुंबई में ना हो लेकिन उन्होंने अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए खूब लुटाया है।

Leave a Comment