कौन हैं नैटली बर्न जो ‘टॉक्सिक’ टीज़र से भयंकर वायरल हो गईं?

कन्नाडा सुपरस्टार यश की टॉक्सिक अ फेरीटेल फॉर ग्रोन अप्स की चाहे जितनी भी आलोचना हो रही हो मगर टीज़ ने व्यूज के मामले में तोड़फोड़ मचा दी है। महज एक दिन में इसके व्यूज 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। जैसे ही टीज़ आया तो इसके इंटिमेट सीन पर हल्ला मचने लगा। लोग उस फीमेल एक्टर को तलाशने लगे जो यश के किरदार राया के साथ नजर आई। 8 और 9 जनवरी को दिनभर खबरें चली कि वो एक्टर नेटली बर्न है। नेटली का नाम दिन भर सुर्खियों में रहा।

मगर 9 जनवरी की शाम डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने खुद ही खुलासा कर दिया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने बताया कि वो हॉलीवुड एक्टर बी एक्ट्रेस टॉफ एंड बैक हैं। टीजर का वो इंटिमेट सीन जिस पर हल्ला मच रहा है उसमें यश के साथ बी एक्ट्रेस ही है। बॉलीवुड में उनका नाम इससे पहले सुनने में नहीं आया है। ना ही फिलहाल उनके पिछले प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। मगर जो गलत खबरें दो दिन चली उसके चलते नेटली बर्न को काफी हाइप मिला। लोग इसलिए भी कंफ्यूज हो रहे हैं क्योंकि नेटली ने भी टॉक्सिक में काम किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर IMDb पेज की तस्वीरें शेयर की है। इनमें टॉक्सिक की कास्ट के नाम और तस्वीरें हैं। स्टोरी में नेटली ने टॉक्सिक के टीज़ के व्यूज भी शेयर किए हैं।

यही वजह है कि लोगों ने नैटली को ही वो एक्टर समझ लिया जो टीज़ में नजर आ रही है। हम बता दें कि यूक्रेन की रहने वाली नेटली का ऑफिशियल नाम नटालिया गुस्सलिस्ता है और एक्टिंग के साथ वह मॉडल राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी है। टॉक्सिक से वो बॉलीवुड डेब्यू कर रही है।

बाकी टॉक्सिक के टीज़ ने इतिहास रच दिया है। महज 24 घंटों में इसे 48.77 मिलियन यानी 4 करोड़ 7,70,000 व्यूज मिले। कोईमोई की रिपोर्ट कहती है कि इंडियन सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म के टीजर को पहले 24 घंटों में ऐसा रिस्पांस नहीं मिला।

यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है और हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर के टीजर को मिले व्यूज से 189% ज्यादा है। धुरंधर के टीज़ को 24 घंटों में 16.88 मिलियन यानी 1 करोड़ 680 व्यूज मिले वहीं टॉक्सिक के टीज़ की बात करें तो 9 जनवरी रात 8:00 बजे तक यूट्यूब पर इसके व्यूज 5 करोड़ 71 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के व्यूज जोड़े तो आंकड़ा 220 मिलियन पार हो चुका है। टॉक्सिक में किियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, होमा कुरैशी और रुक्मिणी बसंत और अक्षय ओबेरॉय ने भी काम किया है। यह 19 मार्च को रिलीज़ होगी। इसी दिन रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 भी आ रही है। दोनों स्टार्स का फैन बेस तगड़ा है।

एक तरफ धुरंधर 2 की हवा बनी हुई है और दूसरी तरफ टॉक्सिक में यश का इंटेंस एक्शन लोगों को पसंद आ रहा है। दोनों फिल्मों में मजबूत कास्ट भी है। जाहिर है कि बॉक्स ऑफिस पर घमासान होगा।

Leave a Comment