अंबानी परिवार की छोटी बहू पर आई मुसीबत, टीना अंबानी पर लटकी गिरफ्तारी की छुरी।

जन्मदिन से पहले टीना अंबानी को लगा बड़ा झटका। अंबानी परिवार पर आई बड़ी मुसीबत। मुकेश अंबानी की छोटी भाभी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार। अधिकारी के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी। 400 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में होनी थी पूछताछ। अगली तारीख पर भी ना पहुंचने से होगा भारी नुकसान।

जी हां, मुकेश अंबानी की छोटी भाभी टीना अंबानी की मुश्किलें बढ़ने की खबरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। खबरें हैं कि अनिल अंबानी की बीवी टीना अंबानी को ईडी ने सोमवार को मनी केस की जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था। लेकिन अधिकारी के इस समन को इग्नोर करटीना अंबानी 10 फरवरी को इन्वेस्टिगेशन के लिए पेश नहीं हुई। जिसके बाद अब ईडी ने अंबानी परिवार की बहू को पेशी के लिए नई तारीख देते हुए पेश होने की सख्त हिदायत भी दे दी है।

सबसे पहले आपको बता दें कि यह जांच अनिल अंबानी और ग्रुप की कंपनियों से जुड़े ₹400 करोड़ के कथित मनी लॉन्चिंग मामले से जुड़ी हुई है। जिसके लिए ईडी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक स्पेशल जांच टीम एसआईटी का भी गठन किया है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनफोर्समेंट डायरेक्टर ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप और उससे जुड़ीकंपनियों से 400 करोड़ के कथित बैंकिंग और कॉर्पोरेट फंड की इन्वेस्टिगेशन के लिए ही एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी कि एसआईटी बनाई गई है।

लेकिन टीना अंबानी ने सोमवार को ईडी के समन का पालन नहीं किया और जांच एजेंसी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंची। लेकिन इस समन को अनदेखा करने के बाद टीना अंबानी की मुश्किलें यहीं नहीं रुकी है बल्कि ईडी ने अब नया समन अंबानी परिवार को भेजने की तैयारी भी कर ली है। सामने आ रही वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 फरवरी को टीना अंबानी तो वहीं 18 फरवरी को अनिल कोएजेंसी के सामने पेश होना पड़ेगा।

तो वहीं बताते चले कि टीना अंबानी से पूछताछ न्यूयॉर्क के मैन हेटन में खरीदी गई एक लग्जरी कंडोमिनियम के पैसे के स्त्रोत से जुड़ी मिसिंग लिंक को लेकर की जानी थी। जांच एजेंसी को शक है कि इस संपत्ति के लेनदेन में कुछ गड़बड़ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईडी पिछले एक साल से अनिल अंबानी ग्रुप और उससे जुड़े कई व्यवसायों के खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है। इस जांच के तहत एजेंसी ने अब तक पीएमएलए के अंतर्गत तीन प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही 12,000करोड़ से अधिक की संपत्ति को अटैच भी कर दिया है। अब एसआईटी की यही स्पेशल टीम सारे लेनदेन ट्रांजैक्शन के साथ-साथ ग्रुप की सारी एक्टिविटी को बारीकी से समझने की कोशिश कर रही है।

साथ ही साथ नजर भी रख रही है। यही नहीं खबरें तो यह भी है कि हाल ही में एडी ने रिलायंस कम्युनिकेशन के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था और गर्ग की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में कुछ ऐसे दस्तावेज और सबूत भी सामने आए हैं जो सीधे तौर पर अंबानी परिवार की तरफ इशारा करते हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि समन को इग्नोर करने के बाद क्या आने वाले 17 फरवरी कोटीना अंबानी जांच के लिए पहुंचेगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट ई

Leave a Comment