आज कहाँ है ये टिक टॉक स्टार?

क्या आपको याद है वो दौर जब फ़ खोलो तो हर दूसरा बंदा लाल पीले कलर में दिखाई देता था या फिर बिना बात का रो रहा होता था सारी रात जगना जी हां मैं मैं बात कर रहा हूं उस लेजेंड्री ऐप TikTok की।

वो ऐप जिसने गली मोहल्ले के लड़कों को यकीन दिला दिया था कि वो बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार हैं। लेकिन फिर आया वो ऐतिहासिक दिन 29 जून 2020 का जब सरकार ने एक ही झटके में ऐप पर ऐसा ताला लगाया कि इन सितारों का स्वैग धुआधुआ हो गया।

आधे लोग तो आज भी उस सदमे में है और आधे ऐसे गायब हुए जैसे परीक्षा के बाद स्कूल का टॉपर। लेकिन भाई असली सस्पेंस तो तब शुरू होता है कि आखिर वो मचाएंगे वाली पब्लिक आज कहां है और क्या कर रहे हैं। क्या वो सच में बड़े पर्दे पर पहुंच गए या फिर आज भी इंस्टाग्राम की गलियों में पुराने जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। आज की इस वीडियो में हम इन TikTok के क्रिएटर की पूरी कुंडली निकालेंगे और देखेंगे कि आज ये किस हालात में है।

फिर 15 इज एक्स स्टार। हमारी इस लिस्ट में 15वें नंबर पर आता है वो नाम जिसने बिना किसी पेंट या मुखौटे के अपनी शक्ल को ऐसा मोल्ड किया कि दुनिया उन्हें इंडियन जोकर कहने लगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं रिज स्टार यानी रिजवान भाई की। याद है TikTok का वो सुनहरा और डरावना दौर जब रिजवान भाई अचानक से कैमरे के सामने आते थे और अपना मुंह ऐसा टेढ़ामेढ़ा कर लेते थे जैसे किसी ने गलती से उनके ऊपर गरम चाय गिरा दी हो। ला भाई का ये जोकर फेस इतना वायरल हुआ कि लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि यह वाकई कोई टैलेंट है या फिर भाई के चेहरे की जवाब दे चुकी है। लेकिन फिर आया 2020 का वो साल जब TikTok का बोरिया बिस्तर गोल हुआ और भाई के उन अजीबोगरीब एक्सप्रेशन पर भी मानो ब्रेक लग गया।

तो अब सवाल है कि आज ये कहां है और क्या कर रहे हैं? सो बता दें कि आजकल रिजवान भाई इंस्टाग्राम की गलियों में अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां इनके करीब 2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। लेकिन भाई अब बदल गए हैं। अब वो जोकर वाला चेहरा छोड़कर प्रोफेशनल मॉडल और एक्टर बनने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। अब ये आपको महंगे सूट बूट में पोज मारते दिखेंगे। जिम में लोहे से लोहा टकराते नजर आएंगे और एकदम ड्रेसिंग लुक में रील बनाते दिख जाएंगे। नंबर 14 सागर गोस्वामी।

भाइयों लिस्ट में 14वें नंबर पर है TikTok के वो कलाकार जिन्होंने बिना प्याज काटे भैया पूरे इंडिया को रुला दिया था। याद है वो दौर जब सागर भाई कैमरे के सामने ऐसे टूट कर रोते थे जैसे उनकी बचपन की पसंदीदा साइकिल चोरी हो गई हो। TikTok पर इनका एक ही काम था। दुख भरे गानों पर ऐसी शक्ल बनाना जैसे पेट में मोरो उठ रही हो। भाई का वो रोने वाला स्टाइल और वो चेहरा तौबा तौबा। जनता ये सोच कर कंफ्यूज रहती थी कि भाई को सच में कोई बड़ा गम है या फिर बस व्यूज के चक्कर में इन्होंने ग्लिसरीन की पूरी बाल्टी पी ली है। फिर आया 2020 का वो साल जब TikTok बैन हुआ और ऐसा लगा जैसे सागर भाई के दुखों के कारोबार पर किसी ने रेड मार दी हो।

तो अब सवाल है कि सागर गोस्वामी आज कहां है? तो आपको बता दूं कि TikTok बैन होने के बाद भाई न का दामन थाम लिया। जहां आज इनके 8 लाख फॉलोवर्स हैं। अब सागर बदल गए हैं। अब वो हर वक्त रोते नहीं बल्कि मॉडलिंग वाले पोज मारते रहते हैं और म्यूजिक वीडियो में हीरो बनने की कोशिश करते हैं। पर सच तो यह है कि भाई कितनी भी स्टाइल क्यों ना मार ले। जनता आज भी इन्हें उसी रोते हुए लड़के के रूप में याद करती है।

लिस्ट में अब 13वें नंबर पर है गिमा आसी जिन्हें दुनिया बहुत हार्ड वाली लड़की के नाम से जानती है। याद है वो यूए बंटाई का गाना और उस पर गिमा का वो 15 सेकंड का वीडियो बहुतलड़का के भाई इस एक वीडियो ने ऐसा तहलका मचाया था कि रातोंरात करोड़ों लोग इनके फैन हो गए थे। उस समय तो ऐसा लग रहा था कि गीमा हसी ही बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार है। TikTok पर इनके पीछे लड़कों की ऐसी लाइन लगी थी जैसे राशन के दुकान पर भीड़ हो। पर अब सवाल यह है कि आज गीमासी कहां गायब है? तो बता दूं कि TikTok बैन होने के बाद गीमा ने Instagram और यूट्यूब पर अपना मोर्चा संभाला।

आज के टाइम में इंस्टाग्राम पर इनके 14 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं जो किसी बड़े बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। आजकल गिमाई म्यूजिक वीडियो में नजर आती है और बड़े-बड़े ब्रांड्स को प्रमोट भी करती है। लेकिन सच तो यह है कि लोग आज भी इनके हर वीडियो के नीचे वही कमेंट करते हैं। मैम एक बार फिर से वही बहुत हार्ड वाला स्टेप कर दो ना। नंबर 12 रॉकी सुपरस्टार। याद है अक्टूबर 2018 का वो दौर जब रॉकी सुपरस्टार अपने अजीबोगरीब जवाब और फेस एक्सप्रेशन की वजह से रातोंरात वायरल हुए थे। भाई प्यार में चोट खाए हुए लोगों के साथ रहें क्योंकि उन लोगों के पास हमेशा ही दारू और उपलब्ध रहती है।

इनके ऐसी हरकतों की वजह से बड़े-बड़े क्रिएटर्स ने इनके ऊपर वीडियो बनाया था और यह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। लेकिन जैसे ही TikTok का बोरिया बिस्तर गोल हुआ मानो रॉकी भाई का करियर भी कोमा में चला गया। बीच में भाई ने एमएक्स टकाटक और मौज जैसे एप्स पर अपना जादू चलाने की कोशिश की पर वहां भी दाल नहीं गली। आज ये भाई साहब इंस्टाग्राम की गलियों में अपनी पहचान ढूंढ रहे हैं। पर अफसोस वहां भी इनके फॉलोवरर्स की संख्या इतनी कम है कि गिने-चुने लोग ही इन्हें देख रहे हैं। फिलहाल रॉकी सुपरस्टार ऑफलाइन क्या काम करते हैं? ये तो एक रहस्य है। पर ऑनलाइन तो भाई का सिक्का अब पूरी तरह से खोटा हो चुका है।

तेरे को का लगता था कि नहीं लौटेंगे? गलत। जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। नंबर 11 संकेत सिंह। दोस्तों लिस्ट में 11वें नंबर पर आता है वह चेहरा जिसे देखते ही कानों में बस एक ही गाना बजने लगता है।

तेरा दिल कोई जब भी दुखाएगा तेरा दिल कोई जब भीदुखाएगा प्यार तुझको ये मेरा प्यार आएगाआई होप कि आप सबकी पुरानी यादें मेरा मतलब कि पुराने जख्म ताजा हो गए होंगे। यह बात है सितंबर 2018 की जब संकेत भाई ने इस एक l से रातोंरात इंटरनेट पर ऐसा रायता फैलाया कि हर कोई इनका दीवाना हो गया था। भाई का वो दुखी आत्मा वाली एक्टिंग ऐसी थी कि असली मजनू भी अपनी लैला को छोड़कर इनके चरणों में गिर जाए। TikTok पर भाई का सिक्का ऐसा चला कि फॉलोवर्स मिलियन में पहुंच गए और ये उस समय के टॉप स्टार बन गए थे।

लेकिन जैसे ही TikTok का बोरिया बिस्तर गोल हुआ, संकेत भाई की किस्मत भी स्लो मोशन में पीछे की तरफ भागने लगी। आज के टाइम में संकेत भाई कहां है? यह शायद उनके पड़ोसियों को भी ठीक से नहीं पता होगा। लेकिन हमने उन्हें ढूंढ निकाला है। आजकल भाई इंस्टाग्राम रील पर फिर से अपना हाथ आजमा रहे हैं। पर अफसोस जहां मिलियन में प्यार बरसता था आज वहां सिर्फ 1 लाख फॉलोवर्स की छोटी सी मंडली बची है। अब ना तो इनके वीडियो पर वो पहले वाले व्यूज आता है और ना ही वो क्रेज बचा है।

संकेत भाई आज गुमनामी के अंधेरे में पूरी तरह से खो चुके हैं। नंबर 10 गुटका भाई। दोस्तों अब बात करते हैं उस लेजेंड की जिसने तब इंटरनेट पर आग लगाई थी जब लोग TikTok को म्यूजिकली के नाम से जानते थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं रोहित कुमार की।

तेरी तिजोरीका सोना नहीं दिल है हमाराखिलौना नहीं दोस्तों इस दौर में रोहित भाई का जलवा ऐसा था कि हर तरफ बस इनका ही नाम था भाई का अपना एक अलग ही स्वैग था मुंह में भरपूर दबाकर वीडियो बनाना इसी अतरंगी टैलेंट की वजह से रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि रोहित भाई जितनी ही तेजी से ऊपर चढ़े उतना ही तेजी से गायब भी हो गए लोग बस कुछ ही महीनों में इन्हें भूलने लगे फिर देखते ही देखते म्यूजिकली टिक TikTok बन गया और फिर TikTok खुद बैन होकर इतिहास भी बन गया। लेकिन रोहित भाई वापस नहीं आए।

आज के समय में रोहित भाई Instagram रील पर वीडियो बनाते हैं। जहां इनके बस कुछ ही फॉलोवर्स हैं और लोग इन्हें बहुत कम ही जानते हैं। आज ये पूरी तरह से गुमनामी के अंधेरे में खो चुके हैं। नंबर नाइन प्रियंका मोंगिया। अब लिस्ट में नौवें नंबर पर नाम आता है उस लड़की का जिसने अपनी एक मुस्कान से आधे इंटरनेट का दिल हाईजैक कर लिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रियंका मोंगिया की। याद है TikTok का वह दौर जब प्रियंका किस्मत की हवा कभी नरम वाले गाने पर लिप्सिंग करके ऐसी वायरल हुई कि रातोंरात हर लड़के के फोन के वॉलपेपर पर इन्हीं का कब्जा हो गया। प्रियंका ने कोई ऑस्कर लेवल की एक्टिंग नहीं की थी। बस कैमरे के सामने आकर अपनी क्यूट सी स्माइल बिखेरी थोड़ी गर्दन टेढ़ी की और देखते ही देखते इनके फॉलोवर्स का मीटर करोड़ों पार कर गया। उस वक्त प्रियंका मोंगिया सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि TikTok की नेशनल क्रश बन चुकी थी।

लेकिन TikTok बैन होने के बाद जहां कई TikTok सदमे में चले गए वहां प्रियंका ने बहुत ही स्मार्टली अपनी जनता को Instagram पर शिफ्ट कर लिया। आज Instagram पर इनके 11 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आजकल प्रियंका म्यूजिक वीडियो में जलवे बिखेरती है और बड़े-बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेट भी करती रहती है। नंबर एट उदय राजवाल। दोस्तों, हो सकता है कि अकेले इन्हें देखकर आपको याद ना आ रहा होगा कि यह महाशय कौन है। लेकिन जैसे ही आप इन्हें इनके पार्टनर के साथ देखेंगे, तो आपके दिमाग की बत्ती जल जाएगी। जी हां, यह वही कलाकार है जो अरुण नाम के लड़के के साथ मिलकर कैमरे के सामने ऐसे दहाड़ मार कर रोते थे जैसे इनका पूरा खानदान ही बिछड़ गया हो। पहले जरा यह दुखद नमूना देख लीजिए। दोस्तों इनका नाम है उदय राजवाह। एक वक्त था जब इनकी इन आंसुओं वाली वीडियो पर लाखों करोड़ों में व्यूज आते थे। लेकिन आज के वक्त इन्हें कोई नहीं पूछता। क्यों? क्योंकि इन्होंने कभी अपने कंटेंट को सुधारने की कोशिश ही नहीं की। भाई को लगा कि जनता ता उम्र इन्हें रोता हुआ देखकर खुश रहेगी। एक बार व्यूज किया है। भाई ने ग्लिसरीन की बोतल ही अपने नाम करवा ली।

आज भी आलम यह है कि अपने इंस्टाग्राम और YouTube पर वही पुराने घिसे पिटे रोने वाले ही वीडियो डालते रहते हैं। यही वजह है कि भले इनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोवर्स हो पर अब लोग इन्हें देखकर सिर्फ एक ही बात कहते हैं भाई अब तो चुप हो जा। दोस्तों कंटेंट ना बदलने की जिद ने उदय भाई को आज गुमनामी के उस मोड़ पर खड़ा कर दिया है जहां इनके इन आंसुओं को पोछने वाला भी कोई नहीं बचा। नंबर सेवन इनोसेंट सूरज। दोस्तों लिस्ट में अब सातवें नंबर पर आता है वो नाम जिसने इनोसेंट शब्द का मतलब ही बदल कर रख दिया था।

अगर वो अब तुमसे यह नहीं पूछती मेरे बाबू ने थाना खाया तो समझ लो कि दूसरा बाबू आ चुका है और अब वो थाना था उस दौर में सूरज भाई का एक ही काम था अजीब अजीब चेहरे बनाना और लिप्सिंग करना। इनके एक्सप्रेशन ऐसे होते थे जैसे मुंह में नींबू दबाकर वीडियो बना रहे हो। TikTok बैन होने के बाद भाई ने अपना बोरिया बिस्तर समेटा और Instagram के गली में आ गए। लेकिन यहां इन्हें आज कोई नहीं जानता और यही कारण है कि आज इनके इंस्टाग्राम पर मात्र 900 फॉलोवर्स हैं। नंबर सिक्स विष्णु प्रिया। पहले आप इनका वो वीडियो देख लीजिए जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी थी।

खुदाकी इनायत है हमें जो मिला। दोस्तों जब ये वीडियो वायरल हुआ तब विष्णु पीड़िया सिर्फ 19 साल की थी और मासूमियत कूट-कूट कर भरी थी। लेकिन जैसे ही फेम का चश्मा चढ़ा तो लोगों का कहना है कि इनका पूरा नेचर ही बदल गया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो जनता आज भी पूछती है कि बहन तुम अचानक इतनी गोरी कैसे हो गई? इनके अचानक आए निखार का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा। लोगों ने यहां तक कह दिया कि शायद इन्होंने आटे की चक्की में डुबकी लगा ली है। खैर इसके बाद TikTok बैन हो गया और विष्णुप्रिया मानो किसी गायब होने वाली जादू का हिस्सा बन गई। बीच-बीच में इनके वीडियोस दिखे जरूर पर वो पुराना वाला भौकाल और ट्रेंडिंग वाला जादू फिर कभी वापस नहीं आया। आजकल की बात करें तो इंस्टाग्राम पर इनके 3 मिलियन के लगभग फॉलोवर्स हैं। और हां एक ब्रेकिंग न्यूज़ यह भी है कि हाल ही में इनकी शादी भी हो गई है। पर अब ये इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती रहती है। अब लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है वो नाम जिसे TikTok का सबसे बड़ा चॉकलेट बॉय माना जाता था। जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपक जोशी की। उस दौर में इनका क्रेज ऐसा था कि लड़कियां इनके वीडियो का इंतजार पलकें बिछाकर करती थी। दीपक ने कोई बहुत बड़ी कॉमेडी या एक्टिंग नहीं की।

भाई का सिंपल सा फार्मूला था। अच्छे कपड़े पहनो, बैकग्राउंड में कोई रोमांटिक गाना चलाओ और बस अपनी जुल्फे झटक दो। चुप रहोगे तो बात कौन करेगा? हम नहीं रहे तो याद कौन करेगा? दीपक जोशी उन चुनिंदा टिकटटॉकर्स में से थे जिन्होंने फेम को संभाल कर रखा। जब TikTok बैन हुआ तो दीपक भाई ने हार नहीं मानी और इन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी जगह बना ली। आज Instagram पर इनके 6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दोस्तों जहां बाकी TikTok गुमनाम हो गए। दीपक जोशी आज भी म्यूजिक वीडियो में नजर आते हैं और बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रहे हैं।

नंबर फोर हसनैन खान। दोस्तों चौथे नंबर पर है हसनैन खान जिनकी एक स्माइल पर TikTok के आधी लड़कियां फिदा थी। टीम 07 के इस चमकते सितारे का रुतबा ही अलग था। हसनैन भाई का टैलेंट था इनके स्लो मोशन वाला वीडियो और वो कातिलाना एक्सप्रेशन। हसनैन ने उस दौर में यह साबित कर दिया था कि अगर आपका लुक और हेयर स्टाइल सही है तो आप सिर्फ कैमरे की तरफ देखकर भी करोड़ों फैंस बना सकते हैं। लेकिन TikTok बैन होने के बाद इनके लिए रास्ता थोड़ा कठिन जरूर हुआ पर यह रुके नहीं। इन्होंने Instagram पर अपनी तगड़ी पकड़ बनाए रखी और आज के समय में इनके Instagram पर 12 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दोस्तों जहां इनके ग्रुप के कुछ लोग विवादों में फंसकर गायब हो गए वही हसनैन आज भी म्यूजिक वीडियोस, मॉडलिंग और बड़े-बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। नंबर थ्री श्रवण कुमार। दोस्तों लव यू रोज-रोज डायलॉग से मशहूर होने वाले इस लड़के को तो आप सब अच्छी तरह से जानते होंगे। कुछ लोग तो हमारे जिंदगी में ऐसे आते हैं जैसे यूट्यूब पर 5 सेकंड वाला ऐड आता हो। श्रवण कुमार की कहानी बड़ी फिल्मी है। जब यह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे तब इनके दोस्तों ने इन्हें TikTok के कुछ ड्यूट वीडियो WhatsApp पर भेजे।

स्रवन भाई को वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपने दोस्तों से TikTok की ट्यूशन लेनी शुरू कर दी। फिर क्या था? भाई मैदान में उतरे और अपनी उटपटांग हरकतों और अजीबोगरीब कंटेंट से ऐसे धूम मचाई कि कुछ ही दिनों में 1 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। लोग इनका वीडियो इसलिए नहीं देखते थे कि ये बहुत बड़े एक्टर थे बल्कि इसलिए देखते थे क्योंकि भाई का कंटेंट इतना यूनिक और उटपटांग होता था कि हंसी रोकना नामुमकिन था। लेकिन TikTok बैन होने के बाद सर्वर आज कहां गायब हो गए किसी को नहीं पता है।

नहीं तो यू ट्यूब पर दिखते हैं और ना ही इंस्टाग्राम पर। वैसे अगर आपको इनके बारे में कुछ जानकारी हो तो कमेंट में जरूर बताना। लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर वो नाम है जिसने भारत में शॉर्ट वीडियो की परिभाषा ही बदल दी। जी हां, मैं बात कर रहा हूं रियाज अली की। एक वक्त था जब रियाज अली का नाम हर घर में घुसता था। भूटान से आए इस छोटे से लड़के ने अपनी हेयर स्टाइल, स्लो मोशन वीडियो और गजब के एक्सप्रेशन से पूरे इंडिया को अपना दीवाना बना लिया था। रियाज़ उस समय TikTok इंडिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिएटर थे।

लेकिन TikTok बैन के बाद क्या रियाज का किंगडम गिर गया? जवाब है बिल्कुल नहीं। रियाज अली उन चंद क्रिएटर्स में से है जिन्होंने बैन के झटके को बड़ी आसानी से झेल लिया। TikTok तो भाई ने इंस्टाग्राम और यू ट्यूब पर अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया। आज इंस्टाग्राम पर इनके 27 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जहां बाकी टिकटटॉकर्स आज काम ढूंढ रहे हैं। रियाज अली बड़े-बड़े बॉलीवुड सिंगर्स के साथ काम कर रहे हैं और म्यूजिक वीडियो में नजर आते रहते हैं। नंबर वन मंजुल खट्टर। दोस्तों, एक वक्त था जब मंजुल खट्टर TikTok के सबसे वायरल और महंगे स्टार थे।

इनकी एक मुस्कुराहट पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थी। भाई का रुतबा ऐसा था कि इन्हें ब्रांड से लाखों रुपए की डील्स मिलती थी और हर बड़े इवेंट्स में इन्हें बतौर चीफ गेस्ट बुलाया जाता था। लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा घुमा कि टिकट क्या गया। मंजुल का उस सुपरस्टार वाला टैग भी धीरे-धीरे धुंधला पड़ने लगा। मंजुल के साथ वाले टिकटटॉकर से जैसे जन्नत जुबैर या फैजल शेख टेलीविजन इंडस्ट्री और रियलिटी शोज़ में चले गए। लेकिन मंजुल को वहां जाने का मौका तक नहीं मिला।

इन्होंने दूसरे शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म पर अपनी किस्मत आजमाने की पूरी कोशिश की। मगर वो पुरानी वाली सक्सेस जिनसे कोसों दूर रही। आज भी मंजुल के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोवरर्स हैं और इनकी वीडियो पर लाइक्स भी ठीक-ठाक आ ही जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि अब वो ट्रेंडिंग वाली बात खत्म हो चुकी है। अब ये ना किसी बड़े शो में दिखते हैं और ना ही किसी बड़े म्यूजिक वीडियो में। तो दोस्तों ये थे वो TikTok स्टार जो कभी इंटरनेट पर राज करते थे लेकिन आज गुमनामी के अंधेरे में पूरी तरह से खो चुके हैं।

Leave a Comment