राजपाल यादव को मिली जमानत, इतने करोड़ में मिली तिहाड़ से रिहाई।

कैसा अभी कैसा कैसा महसूस करते हैं? क्या दिनों से टेंशन था और अभी थोड़ा सा रिलैक्स मिला है। मैं रिलैक्स महसूस कर रहा हूं और उनके अच्छे कामना करता हूं। तिहाड़ जेल से बाहर आ गए राजपाल यादव। खुशी से झूम उठी पत्नी राधा। बेटियों ने ली राहत की सांस। जमानत के लिए चुकाने पड़े इतने करोड़। रकम जान फैंस हैरान।

मदद को सामने आए बॉलीवुड सितारे। एक पल में बदल गई किस्मत। फाइनली खत्म हुआ फैंस का इंतजार। राजपाल यादव को आखिरकार जमानत मिल गई है। वह 10 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेल देने से पहले राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के कहने पर डिमांड ड्राफ्ट के जरिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को ₹1.5 करोड़ दिए हैं।

अब इस केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कोर्ट में क्या-क्या हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो राजपाल यादव के वकील ने 12 जनवरी के दिन मीडिया से कहा था कि ओरिजिनल अमाउंट ₹5 करोड़ का था लेकिन अब वो ₹11 करोड़ हो गया है। अब तक इस केस में ₹5 करोड़ दे दिए गए हैं। पहले रजिस्ट्री में करीब ₹1 करोड़ जमा कर दिए गए थे। वहीं आज 16 फरवरी को राजपाल यादव ने ₹1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस केस की सुनवाईआज दोपहर 2:00 बजे के आसपास शुरू हो गई थी।

राजपाल यादव की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट में बताया कि एक्टर बिना किसी शर्त के फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद एफडीआर के जरिए ₹1.5 करोड़ जमा करने के लिए एकदम तैयार है। जिसके बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने राजपाल यादव के जरिए ₹1.5 करोड़ जमा करने के बाद उन्हें बेल दे दी है। वहीं अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होना तय हुआ है। बता दें यह पूरा मामला साल 2012 की फिल्म अता पता लापता से जुड़ा हुआ है। जिसे राजपाल यादव ने खुद बनाया और डायरेक्ट किया था। फिल्म बनाने के लिए करीब ₹5 करोड़ का कर्ज लिया गया था। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और फिर वह कर्ज वापस नहीं कर पाए। इसके बाद केस कोर्ट तक पहुंच गया और कई बार सुनवाई हुई।

अदालत ने पैसे लौटाने के आदेश भी दिए लेकिन समय पर रकम नहीं चुकाने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने 5 फरवरी 2026 को उन्हें सरेंडर करने का आदेश दे दिया था। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे थे और अब आज उन्हें जमानत मिल गई है। जिसके बाद यादव परिवार ने चयन की सांस ली है। बता दें इससे पहले 14 फरवरी 2026 को भी एक्टर की जमानत को लेकर सुनवाई हुई थी। लेकिन उस वक्त कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। क्योंकि शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से याचिका पर कोई रिस्पांस नहीं आया था।

लेकिन आज आखिरकार इंतजार खत्म हो गया और राजपाल यादव को बेल मिल गई है। हालांकि अभी भी एक्टर को बाकी का बचा हुआ पैसा शिकायत्तकर्ता को लौटाना होगा। जैसा कि हमने आपको बताया इस केस की अगली सुनवाई 1 महीने बाद 18 मार्च को होने वाली है। लेकिन फिलहाल के लिए यादव परिवार एक्टर की जमानत के चलते बेहद खुश है।

Leave a Comment