निधन के करीब पहुंची तेजस्वी प्रकाश। एक्ट्रेस पर छाए संकट के काले बादल। शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस के साथ हुआ भयंकर हादसा। बीच में ही रोक देनी पड़ी शो की शूटिंग। करन को सताई अपनी लेडी लव की चिंता। छोटे पर्दे की दुनिया से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस यानी कि तेजस्वी प्रकाश एक भयंकर हादसे का शिकार हो गई हैं। जहां एक तरफ खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस के घर जल्द ही शहनाइयों की गूंज सुनने को मिल सकती है, वहीं अब सामने आई इस खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया है।
इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गई हैं और शो की शूटिंग को भी बीच में ही रोक देना पड़ गया। फैंस जहां अपनी प्यारी सी तेजस्वी को दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है और हर कोई अपनी फेवरेट तेजा की हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहा है। तो चलिए बिना किसी देरी आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
हालांकि आपको बता दें कि तेजस्वी के साथ हुआ यह हादसा अभी का नहीं बल्कि रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का है। एक्ट्रेस के साथ हुई इस घटना ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया था। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। तेजस्वी को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था क्योंकि वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। शो में एक स्टंट परफॉर्म करते वक्त तेजस्वी की आंख के पास वेसल्स फट गए थे जिसके चलते उन्हें तुरंत शो से बाहर होना पड़ा।
उन्होंने बताया कि वह इतनी बुरी तरह से घायल हो गई थी कि वह लगभग मरने जैसी स्थिति में पहुंच गई थी। इस घटना को याद करते हुए तेजस्वी ने बताया रोहित शेट्टी सर ने शायद पहली बार किसी कंटेस्टेंट के लिए स्टंट अबॉट कराया होगा। एक स्टंट के दौरान मेरी आंखों की नसें फट गई थी। यह बहुत डरावना था। हालांकि मैं तभी भी शो नहीं छोड़ रही थी। लेकिन मेरी मम्मी ने कहा कि अब अगर तुमने शो नहीं छोड़ा तो मैं वहां आ जाऊंगी। यह क्या पागलपन है? यह सिर्फ एक शो है। इसके लिए अपनी जिंदगी दांव पर मत लगाओ। मगर मैं सोच रही थी कि अब आई हूं तो अपना 100% देकर जाऊं। मैं स्टंट करते वक्त बेहोश हो गई थी। मेरे आसपास सब कुछ ब्लैक आउट हो गया था। मुझे तो लगा कि मैं मर गई थी।
मुझे कुछ याद नहीं था कि मैं शो में हूं और स्टंट कर रही हूं। तेजस्वी ने आगे बताया कि स्टंट के दौरान जब वह बेहोश हुई तब उन्हें लगा कि वह कोई सपना देख रही हैं। फिर उन्हें एक सफेद लाइट दिखी जिसे एक्ट्रेस ने फॉलो किया। मगर तभी उन्हें एहसास हुआ कि वह पानी में डूब रही हैं। तेजस्वी ने कहा मैंने वाइट लाइट को फॉलो किया और उसकी तरफ तैरती रही। फिर मैं पानी की सतह तक पहुंच गई। वहीं रोहित सर ने स्टंट क्विट कराया। मुझे बाहर निकाला और मैं सभी को देख रही हूं कि यह सब क्या हो रहा है।
फिर मुझे बताया जाता है कि मैं खतरों के खिलाड़ी शो में हूं और यह टिकट टू फिनाले का स्टंट चल रहा है। मैंने सर को बताया कि मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। यह बहुत डरावना था। मेरी आंखें लाल हो गई थी। इसलिए मैं इंडिया भी नहीं गई थी क्योंकि फ्लाइट में बैठकर शायद ज्यादा ब्लड वेसल्स फट सकते थे। जिस तरह से तेजस्वी ने इस हादसे के बारे में बताया उसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया था। हालांकि बता दें घबराने वाली बात नहीं है।
इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गई थी। गौरतलब है कि तेजस्वी जल्द ही करण कुंद्रा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसकी तैयारियां भी चोरी-छुपे शुरू हो गई है। फैंस भी दोनों की शादी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
