कैमरे के सामने साड़ी पहने से कोई संस्कारी बनता है? बिग बॉस 19 की तान्या के कांड आए सामने।

सोशल मीडिया चीज ही ऐसी है कि आपने कोई सा चोला ओढ़ रखा हो, 2 मिनट में आप एक्सपोज्ड हो जाएंगे। क्या साड़ी पहनने से कोई संस्कारी हो जाता है? क्या भगवान के सामने हाथ जोड़कर वीडियो बनाने से आप पुण्यवादी हो जाएंगे? अगर नहीं तो बिग बॉस 19 के घर पहुंची तान्या मित्तल का चोला उतर गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके वीडियोस ने 2 दिन में उनके कच्चों चिट्ठों की पूरी फाइल खोल कर रख दी है।

इसे देखकर लोग चौंक गए हैं। तान्या बिग बॉस के घर में संस्कारी छवि लेकर आई हैं। वह सलमान खान के सामने भी साड़ी पहनकर पहुंची थी। तान्या पिछले दिनों महाकुंभ मेले के दौरान अचानक सुर्खियों में आ गई थी। उन्होंने कई न्यूज़ चैनल्स को इंटरव्यू देते हुए मेले में हुई भगदड़ की कहानी रो-रो कर बयां की थी। बस यहीं से उन्हें किक मिला और आज वह बिग बॉस के घर के अंदर पहुंच गई हैं। तान्या को लेकर बाहर विवाद छिड़ा हुआ है। उनकी संस्कारी इमेज के पीछे वाली छवि की कुछ वीडियोस सामने आई हैं जिसमें वह कैमरों के सामने अपने कपड़े बदल रही हैं। उनके यह वीडियोस जमकर वायरल हो रहे हैं। बिग बॉस के घर के अंदर उनके कई बयान भी वायरल हो रहे हैं। जिनमें वह कह रही हैं कि वह बगैर बॉडीगार्ड्स के घर से बाहर नहीं निकलती। उनके कई बिजनेसेस चल रहे हैं।

काम इतना है कि संभालने के लिए 24 घंटे कम पड़ जाते हैं और वह सिर्फ चांदी के बर्तन में पानी पीती हैं। तान्या के मुताबिक उनकी उम्र सिर्फ 25 साल है। उन्होंने ₹500 से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज उन्होंने करोड़ों रुपए का बिजनेस खड़ा कर लिया। तान्या मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 रह चुकी हैं। वह अपने सोशल मीडिया वीडियोस के जरिए यूपी और एमपी टूरिज्म का प्रचार करती हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में तान्या ने बताया था कि वह दिल्ली के सदर बाजार से सामान खरीदा करती थी।

खरीदे गए सामान की फोटो अपने अकाउंट पर पोस्ट करके उन्हें बेचा करती थी। हालांकि शुरुआत में कस्टमर नहीं मिले। फिर सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाया और ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। तान्या के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं उनके यूट्यूब चैनल पर 68,000 सब्सक्राइबर हैं। जहां वह पडकास्ट से लेकर धार्मिक स्थलों के वीडियोस बनाती हैं।

हालांकि उनके यह वीडियो सामने आने के बाद उनकी संस्कारी छवि टूटती हुई दिख रही है।

Leave a Comment