बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का बॉयफ्रेंड मुंबई एयरपोर्ट से हुआ अरेस्ट।

बिग बॉस कंटेस्टेंट तानिया मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरेगांव थाने की पुलिस ने बलराज को एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है और उन्हें अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई है। तान्या बिग बॉस के घर में इन दिनों सबसे ज्यादा छाई हुई हैं। उनकी अमीरी के दावों ने अंबानी और अडानी जैसी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

उधर तान्या बिग बॉस के घर में अपनी अमीरी के पर्चे बांट रही हैं तो बाहर उन्हें लेकर भी बड़ा बवाल मचा हुआ है। लोग उनके घर के सामने जाकर वीडियो बना रहे हैं और उनके महल को एक्सपोज्ड कर रहे हैं। बलराज ने पिछले दिनों तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड होने का दावा किया था।

बलराज ने कहा था कि तान्या से उनकी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई क्योंकि उन्हें फेक लोग पसंद नहीं है। बलराज के मुताबिक तान्या अक्सर दिखावे की बातें करती हैं। उदाहरण के लिए उन्होंने कहा था कि वह चांदी के बर्तन में पानी पीने और सोने की थाली में खाना खाने जैसी बातें करती हैं। जबकि असल में साधारण बोतल और गिलास से पानी पीती रही हैं। बलराज ने यह भी कहा था कि एक तरफ तान्या धार्मिक बातें करती हैं और दूसरी तरफ चार बॉयफ्रेंड बनाने की बातें करती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बलराज को तान्या से जुड़े किसी मामले में गिरफ्तार नहीं किया बल्कि धर्म विशेष पर बयान देने के चलते उन्हें अरेस्ट किया गया है। दरअसल टीवी एक्ट्रेस जोया खान ने दावा किया था कि वह बलराज के साथ रिलेशनशिप में थी। जोया ने हाल ही में एक ऑडियो क्लिप शेयर की जिसमें एक विशेष धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बलराज और जोया के बीच बहस हुई थी।

फिलहाल बलराज अब पुलिस की हिरासत में हैं। बलराज एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर हैं। Instagram पर बलराज के 26 लाख से ज्यादा फॉलोवरर्स हैं। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल पर 82,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

बता दें कि तान्या मित्तल के बिग बॉस हाउस में जाने के बाद से बलराज लगातार उन पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने तान्या को फेक कहा और आरोप लगाया कि वह खुद को अमीर और पावरफुल दिखाती हैं। जबकि सच्चाई अलग है।

Leave a Comment