लाइव विडियो में तनुश्री दत्ता ने खोली बॉलीवुड की पोल कहा – सब जेल जाएंगे।

बॉलीवुड में इंडस्ट्री में ऐसे भी लोग हैं जो सब कुछ जानते हुए भी इस तरह के लोगों का साथ दे रहे हैं। जाएगा जाएगा वो सारे अंदर जाएंगे। जो सारे अंदर जाएंगे। आशिक बनाया अभिनेत्री तनु श्री दत्ता का एक बार फिर से बुरा हाल देखने को मिला है और एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी आत्मकथा को दुनिया के सामने रखा है। तनुश्री दत्ता वही हैं जो पिछले कई लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी निजी जिंदगी में आए उथल-पुथल को लेकर वह हमेशा से ही न्यूज़ या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चाओं के केंद्र में बनी रहती हैं।

हालांकि इसी कड़ी में एक बार फिर से अब वह सुर्खियों में आ चुकी है। होता यह है कि आज से ठीक एक सप्ताह पहले उनका एक रोने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें वह फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई थी। इसी कड़ी में तनु श्री दत्ता का एक और वीडियो सामने आया है। ऑफिशियली इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर उन्होंने बताया कि कुछ लोग हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। बॉलीवुड को लेकर भी एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा? आइए चलिए इस वीडियो के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं। तनुश्री दत्ता ने अपना दर्द दुनिया के सामने साझा करते हुए कहा, अब वह जेल जाने वाले हैं। अब वह मेरे रास्ते में रोड़ा डाल रहे हैं। मुझे परेशान कर रहे हैं। यह उनकी आदत है। इन लोगों ने दूसरों को भी परेशान किया है।

मैं कोई पहली पर्सन नहीं हूं। बॉलीवुड में मुझे गिरोह और ग्रुप बना के परेशान किया जा रहा है। तनु श्री दत्ता यहीं नहीं रुकते हैं। आगे वह कहती हैं कि आज भी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग हैं जो सब कुछ जानते हुए भी उनका साथ दे रहे हैं। लेकिन अब इनका वक्त चला गया है। भगवान देखेंगे यहां पर ऐसा गुंडा राज चल रहा है। किसी भी अकेली लड़की को नहीं छोड़ा जा रहा है। यह सब लोग अब जेल जाएंगे। इनको लगता है वह बहुत पावरफुल हैं।

लेकिन अब उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इनकी तो मौत आएगी। जेल भी होगा सारे काम भी बिगड़ेंगे। अब इनका सब कुछ खत्म हो जाएगा। जब ऊपर वाले की लाठी चलती है ना तो नीचे वाले के कोई कांटेक्ट काम नहीं आते। हालांकि तनुश्री दत्ता सीधे तौर पर किस पर यह इल्जामात लगा रही है यह अभी तक सामने नहीं आ पाया। लेकिन आपकी जानकारी के लिए यह बताना चाहेंगे कि आशिक बनाया अभिनेत्री का पिछले दिनों एक रोते हुए वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं। मीटो वाला मामला 2018 से चल रहा है। आज तंग आकर मैंने पुलिस को फोन किया। कृपया कोई मेरी मदद करो। इससे पहले बहुत देर हो जाए कुछ करो।

हालांकि साफ तौर पर हम यह भी नहीं कह सकते हैं कि तनु श्री दत्ता कहीं ना कहीं हैरेसमेंट का शिकार नाना पाटकर की वजह से हो रही हैं। और इसी हैरेरासमेंट को लेकर नाना पाटकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे।

2018 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद जांच हुई और नाना पाटकर निर्दोष पाए गए थे। तब कोर्ट से वह बरी भी हो गए थे। लेकिन यह मामला काफी ज्यादा संजीदगी भरा था। l

Leave a Comment