आगे-आगे सैफ करीना तो पीछे-पीछे तैमूर जे नैनी के भरोसे सैफीना ने छोड़े बच्चे। पैप्स की भीड़ ने स्टार किड्स को घेरा। सहमा घबराया नजर आया 5 साल का जे। बच्चों की ऐसी हालत देख करीना ने बेटे को गाड़ी में बैठाया। वीडियो हुआ इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल। फैंस लगा रहे रॉयल कपल की क्लास। बॉलीवुड के रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर सुर्खियों में।
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद एक लंबा हॉलिडे एंजॉय करने के बाद यह खूबसूरत कपल अब मुंबई लौट आया है। जैसे ही सैफ और करीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। पैपराजी की भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। साथ में उनके दोनों बेटे तैमूर और जय भी वहां मौजूद थे। जो हमेशा की तरह लोगों का अटेंशन खींचने में कामयाब रहे। हालांकि इस बार सोशल मीडिया की नजरें किसी क्यूट मोमेंट पर नहीं बल्कि इस डिस्टेंस मोमेंट पर टिक गई। वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे सैफ और करीना आगे-आगे चल रहे हैं। जबकि तैमूर और जे पीछे नैनी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
बस फिर क्या था? नेटिजंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और शुरू हो गई ट्रोलिंग। जी हां, लोगों का कहना है कि जब एयरपोर्ट परपराजी की भीड़ साफ दिखाई दे रही है, तब बच्चों को पीछे नैनी के भरोसे छोड़ना कितना सही है? कुछ यूज़र्स ने सवाल उठाया कि सेलिब्रिटी पेरेंट्स होने के नाते सैफ और करीना को बच्चों के और करीब रहना चाहिए था। वहीं कुछ ने इसे केयरलेस पैरेंटिंग तक कह डाला। ट्रोल्स यहीं नहीं रुके। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक यूजर कहते हैं, जे कितना डरा हुआ लग रहा है। एक दूसरे यूजर ने कहा, सैफ करीना बच्चों को साथ लेकर क्यों नहीं चल रही हैं? इसी बीच एक और यूजर ने लिखा, बच्चों को नैनी के भरोसे छोड़ दिया। कई लोगों ने इस वीडियो की तुलना दूसरे सेलिब्रिटी पेरेंट्स से भी कर दी है जो अपने बच्चों को एयरपोर्ट पर खुद संभालते हुए नजर आ जाते हैं।
लेकिन हर कहानी का दूसरा पहलू जरूर होता है। सैफ और करीना के फैंस तुरंत उनके सपोर्ट में उतर आए। उनका कहना है कि वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है और पूरे हालात को उसी क्लिप से जज करना गलत है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी मौजूद होती है और नैनी बच्चों को संभालने में पूरी तरह ट्रेंड भी होती है।
जो आगे होता है कैमरों की नजर उन्हीं पर सबसे ज्यादा होती है। जिसके चलते पहले करीना आई फिर सैफ अली खान आए ताकि मीडिया अटेंशन उन पर आ जाए और बच्चों को कम से कम फ्लैशाइट का सामना करना पड़े। कई यूज़र्स ने यह भी याद दिलाया कि सैफ और करीना अक्सर तैमूर और जय के साथ काफी इनवॉल्वड रहते हैं।
चाहे स्कूल फंक्शन हो, प्ले डेट हो या फिर फैमिली आउटिंग्स। हमेशा यह फैमिली साथ-साथ रहती है। एक एयरपोर्ट वीडियो से उनकी पैरेंटिंग पर सवाल उठाना सही नहीं है। फिलहाल सैफ और करीना की तरफ से इस ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
