पति का दर्द देख तड़पीं हेमा मालिनी। बोलीं- मुश्किल समय..मैं कमज़ोर नहीं.!

हॉस्पिटल से घर पहुंचे धर्मेंद्र। पापा के लिए सनी बॉबी ने घर में बनाया आईसीयू। धर्म पर से नहीं टला है संकट। हेमा ने बताया कैसा है पति का हाल। बोली मुश्किल समय लेकिन मैं नहीं मानूंगी हार। इस वक्त पूरा देश बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए दुआएं कर रहा है। ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर धर्मेंद्र अपने घर पहुंच गए हैं। एक्टर का इलाज अब घर पर ही चल रहा है।

जहां धर्मेंद्र के घर पहुंचने से उनके तमाम चाहने वालों ने राहत की सांस ली है तो वहीं लोग धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट जानने के लिए भी बेताब हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अब धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? उनकी सेहत में कितना सुधार हुआ है? तो इसका जवाब हेमा मालिनी ने उनके चाहने वालों को दिया है। हेमा ने पति की हेल्थ अपडेट दी है और इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दिखाते हुए बताया है कि अब धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है। धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए हेमा ने बताया कि बीते कुछ दिन पूरे परिवार के लिए बेहद इमोशनल रहे हैं। इस वक्त परिवार के लिए मुश्किल वक्त है लेकिन हर कोई हिम्मत बनाए हुए हैं।

हेमा का कहना है कि धर्म जी को इस वक्त अपने परिवार के साथ रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है। सभी लोग धर्म जी के लिए चिंतित हैं। सनी और बॉबी रात भर सो नहीं पा रहे हैं। हेमा ने कहा कि यह मेरे लिए आसान समय नहीं रहा है। धर्म जी का स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। उनके बच्चे रात भर सो नहीं पा रहे हैं। मैं कमजोर नहीं पड़ सकती। बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। लेकिन हां, मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं। हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं। उन्हें अपने लोगों के बीच रहने की जरूरत है। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें। जानकारी के लिए बता दें कि 10 नवंबर की रात जब धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की खबरें आई थी। तब हेमा आनन-फानन में ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल पहुंची थी।

तो वहीं 11 नवंबर की सुबह जब अचानक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में धर्मेंद्र के निधन का दावा किया जाने लगा तब इन फेक न्यूज़ पर हेमा मालिनी और एशा देओल का गुस्सा फूटा था। हेमा मालिनी ने इसे कभी माफ ना करने वाली हरकत बताया था और जमकर लताड़ लगाते हुए जानकारी दी थी कि धर्मेंद्र सही सलामत है।

उनकी कंडीशन स्टेबल है और वह रिकवरी कर रहे हैं। जिसके बाद धर्मेंद्र के चाहने वालों ने राहत की सांस ली थी। वहीं 12 नवंबर को धर्मेंद्र को डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया। गुरुवार की सुबह 7:30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई।

खुद बॉबी अपने पिता को लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहीं परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक धर्मेंद्र की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी कंडीशन स्टेबल है और वह इलाज को सही तरीके से रिस्पांस कर रहे हैं।

Leave a Comment