पाकिस्तानी पिता से नफरत में तबू ने कर दी सारी हदें पार। जिंदा रहते कभी नहीं देखी बाप की शक्ल। मां और नानी की देखरेख में बीता बचपन। दो बच्चों के बाप संग अफेयर कर सभी को चौंकाया। कपूर बहू बनते बनते रह गई एक्ट्रेस। 54 साल में भी घर नहीं बसा सकी तबू। सात फिल्मफेयर और दो नेशनल अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी तबू की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल और कमाल की रही है उससे ठीक उलट उनकी पर्सनल लाइफ है। ना कभी पिता का प्यार मिला ना कभी हमसफर से जीवन भर का साथ। आज तबू 54 साल की हो गई हैं.
लेकिन सिंगल हैं। उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके रिश्ते नहीं रहे। उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस से जुड़े कुछ अनसुने किस्से आपको बताते हैं जो आपके भी होश उड़ा देगा। और सबसे पहले बात करते हैं तबू और उनके पिता के रिश्ते के बारे में या कहें शिद्दत वाली नफरत के बारे में। जी हां, एक्ट्रेस अपने पिता जमाल हाशमी से बहुत नफरत करती थी.
पहले तो आपको यह बता दें कि तबू के पिता जमाल हाशमी 70ज में पाकिस्तान के मशहूर एक्टर रहे थे। उन्होंने भारत में भी आकर काम किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात तब्बू की मां रिजवाना हाशमी से हुई। बता दें रिजवाना और शबाना आजमी कजन सिस्टर्स हैं। सभी फिल्म फैमिली से ही ताल्लुक रखते हैं। जब जमाल हाशमी ने रिजवाना से शादी की तो वह भारत में शिफ्ट हो गए थे। शादी के बाद तबू की बहन फरहा नाज़ हुई और फिर तबू का जन्म हुआ। लेकिन जब तबू 3 साल की थी तो उनके पिता ने तबू की मां को तलाक दे दिया और पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली।
इसके बाद तबू ने कभी अपने पिता को नहीं देखा। इतना ही नहीं तबू ने अपने पिता का सरनेम भी नहीं लगाया। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, मैंने कभी भी अपने पिता का सरनेम नहीं अपनाया। मुझे यह कभी भी जरूरी नहीं लगा। मैंने कभी भी उन्हें नहीं देखा और ना ही कभी देखने की इच्छा हुई। इतना ही नहीं मेरी कभी भी उन्हें जानने की जिज्ञासा तक पैदा नहीं हुई। मेरी बहन ने उन्हें देखा था लेकिन मैंने नहीं। मैं अपनी मां और नानी के साए में बड़ी हुई। उन्हें कभी अपने पिता का प्यार नहीं मिला और लव लाइफ में भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 54 साल की तबू आज भी सिंगल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका रिश्ता संजय कपूर के साथ भी रहा था जिसके चलते गॉसिप्स के गलियारों में खूब बातें हुई कि वह जल्द ही कपूर बहू बनने वाली हैं। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। कुछ रिपोर्ट्स में तबू का नाम उनके बचपन के दोस्त अजय देवगन के साथ भी जुड़ा था। लेकिन दोनों ने हमेशा यही कहा कि वह अच्छे दोस्त हैं।
एक्ट्रेस का नाम मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं आपको बता दें एक्ट्रेस का सबसे कंट्रोवर्शियल अफेयर साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ रहा। 90ज में तबू खुद से 12 साल बड़े और दो बार शादी कर चुके दो बच्चों के पिता नागार्जुन के प्यार में पड़ गई थी। कहा जाता है दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया था और लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि नागार्जुन अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में नागार्जुन और तबू के रिश्ते का कोई भविष्य नहीं था तो दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली। जिसके बाद से तबू अब तक कुंवारी हैं।
