तापसी पन्नू ने खोली सिनेमा की पोल।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम सिनेमा में काम किया, गाने किए और इन पर खुलकर बात भी की है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सेट पर होने वाली असहजता, आइटम सॉन्ग, कल्चर और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में दोहरे मापदंडों के बारे में बात की। उन्होंने इस सवाल पर भी बात की कि भोजपुरी और साउथ इंडियन सिनेमा में गानों में नाभि पर इतना अधिक ध्यान क्यों दिया जाता है?

जब तापसी पन्नू से पूछा गया कि भोजपुरी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में गानों में नाभि पर इतना जोर क्यों दिया जाता है? तो उन्होंने जवाब दिया, मैं भी यही समझने की कोशिश कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि हिंदी सिनेमा में आइटम सॉन्ग में भी इस पर जोर नहीं दिया जाता है। लेकिन दक्षिण सिनेमा जितना नहीं। हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड में क्लीवेज पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। दक्षिण में एक्ट्रेसेस से अक्सर पैडेड ब्रा पहनने को कहा जाता है और समस्या यह है कि निर्देशक सेट पर यह बात किसे बताएं। सोचिए कितना शर्मनाक होगा।

आप किसी गाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं। कोई बीच में उठकर चला जाता है। सबको पता होता है कि क्या हुआ है। सारे पुरुष वहीं बैठे होते हैं और देखते रहते हैं कि जब आप वापस आती हैं तो क्या अलग दिखता है। अब तापसी का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment