स्वरा भास्कर के परिवार पर आई बड़ी मुसीबत। एक्ट्रेस के ससुर को हुआ दिमागी बीमारी। में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग। दुआओं के भरोसे एक्ट्रेस के ससुर झोली फैलाकर ससुर के लिए दुआएं मांग रही है एक्ट्रेस। यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने कंट्रोवर्शियल ट्वीट्स के चलते एक्ट्रेस अक्सर लोगों का अटेंशन गैब कर लेती हैं। लेकिन इस बार स्वरा अपनी कंट्रोवर्सीज की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।
जी हां, जिस स्वरा भास्कर को आपने हमेशा हंसते खेलते और टीवी पर अपने पति संग नोकझोंक करते हुए देखा है। आज वही स्वरा और उनका परिवार इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक्ट्रेस के ससुराल पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने Instagram के जरिए दी है।
स्वरा के ससुर को हो गया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वरा ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी और फैंस से अपने ससुर के लिए दुआओं की अपील की है। बताया जा रहा है कि 29 नवंबर की रात उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था और रविवार सुबह उनकी ट्रिटमेंट की गई। इस समय स्वरा और उनका पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद है।
स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फहाद के पिता की हालत गंभीर थी इसलिए सुबह उनका ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिवार को इस समय साथ रहने की जरूरत है। इसलिए वह कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेंगी। इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात हो गया था। रविवार सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल वो अपने परिवार के पास हैं और कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेंगे। प्लीज आप सभी उनकी सेहत के लिए दुआ करना। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी उनके ससुर के जल्द ही ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं और कमेंट्स में स्वरा और उनके परिवार का हौसला बढ़ा रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आपके ससुर के जल्द ही ठीक होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल वक्त में उन्हें शक्ति और सांत्वना मिले। एक यूजर ने लिखा अल्लाह उन्हें जल्द ही ठीक कर दें। एक और ने लिखा है कि यह जानकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर करे वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं। बता दें कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने साल 2023 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों 3 साल तक दोस्त रहे थे।
उन्होंने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज की थी और इसके बाद 16 फरवरी को शादी का ऐलान किया था। शादी के कुछ ही महीनों बाद स्वरा बेटी की मां बन गई थी। तब कहा गया कि स्वरा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसलिए जल्दबाजी में उन्होंने यह शादी की। हालांकि शादी से पहले की प्रेगनेंसी की खबरों को स्वरा ने कभी स्वीकार नहीं किया।
बता दें कि स्वरा और फहद की पहली मुलाकात साल 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। जिसके बाद इनका प्यार परवान चढ़ा और फिर यह शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद से ही स्वरा ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। हालांकि हाल ही में वह दोनों टीवी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में देखे गए थे।
