ऋतिक रोशन की सास जरीन खान का निधन, एक्स-वाइफ सुजैन खान पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्लैमर वर्ल्ड में फिर पसरा मातम। एक ही दिन में सामने आई दो मौत की खबरें। ऋतिक रोशन की एक सास जरीन खान का हुआ निधन। सुजैन जायद पर टूटा दुखों का पहाड़। संजय खान की बीवी ने 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। मां की निधन से सदमे में सुजैन। अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड के सितारे। 7 नवंबर का दिन सूरज बॉलीवुड के लिए मनहूस खबरें लेकर आया है।

अभी सुलझना पंडित के निधन की खबर से फैंस उभरे भी नहीं थे कि ग्लैमर वर्ल्ड के गलियारों में से एक और मनहूस खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता संजय खान की बीवी जरीन खान ने 81 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। इस खबर के सामने आते ही परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

जरीन खान के मौत की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस वक्त पूरे खान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जरीन खान का निधन मुंबई में उनके घर पर हुआ। वह लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि जरीन को शुक्रवार सुबह दिल का दौराआया था। जिसके चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

जैसे ही यह खबर सामने आई, तुरंत उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। जरीन खान के निधन की खबर सामने आने के बाद शबाना आजमी, नीलम कोठारी, रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी, अली जैसमीन, जया बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज संजय खान के घर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4:00 बजे जूहू श्मशान घाट पर किया जाएगा। वहीं सोमवार 10 नवंबर को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियोट में परिवार की तरफ से एक शोक सभा भी आयोजित की जाएगी।

जरीन अपने पीछे एक हंसता खेलता परिवार छोड़ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 81वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया था। सुजैन ने भी अपनी मां के लिए बेहद ही प्यारा और इमोशनल नोट भी लिखा था और किसने सोचा था कि उन्हें खुशियों को किसी की बुरी नजर लग जाएगी। वहीं अब अपनी मां और बेस्ट फ्रेंड को खोने के बाद सुजैन काफी दर्द में है।

एक्ट्रेस कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। 12 जुलाई साल 1944 में जन्मी जरीन भारतीय एक्ट्रेस, इंटीरियर डिजाइनर और कुक बुक की राइटर भी थी। साल 1960 के दौरान जरीन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बहुत कम समय के लिए यह एक्टिंग फील्ड में एक्टिव रही। इसके बाद जरीन ने संजय खान से शादी कर ली थी। जरीन का जन्म बेंगलुरु के पारसी परिवार में हुआ था।

स्कूलिंग कंप्लीट करने के बाद जरीन क्रिएटिविटी और बिजनेस वर्ल्ड में आ गई थी। संजय खान की पत्नी के रूप में और बतौर एक्ट्रेस भी जरीन को जाना पहचाना गया। जरीन ने साल 1963 में फिल्म तेरे घर के सामने से डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय और जरीन की पहली मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी। दोनों को पहली ही नजर में एक दूसरे को देखकर प्यार हो गया था। इस साल अप्रैल में जरीन और संजय ने अपनी 59वीं शादी की सालगिरह मनाई। उनकी बेटी फरा ने अपने माता-पिता के लिए अपना प्यार दिखाते हुए एक लंबा नोट लिखा है।

Leave a Comment