इस फिल्म में सुपरहीरो के रोल में नज़र आएंगे सलमान।

लंबे समय से चर्चा है कि सलमान खान बैटल ऑफ़ गलवान के बाद राज एंड डीके के साथ काम करेंगे। यह मशहूर जोड़ी ने ही द फैमिली मैन और एंड गुलाब जैसी सीरीज बनाई है। खबर है कि वह सलमान के साथ एक एक्शन कॉमेडी सुपर हीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म का कांसेप्ट कुछ हद तक विल स्मिथ की हैंकॉक से मिलताजुलता होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो सलमान इसमें एक ऐसे सुपर हीरो के रोल में नजर आएंगे जो अपने काम से तंग आ चुका है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया फिल्म में सलमान खान ऐसे सुपर हीरो बनने वाले हैं जो दुनिया को बचाते-बचाते थक चुका है।

वो अब अपना केप डांकर रिटायर होना चाहता है। वो एक नॉर्मल और शांत जिंदगी जीना चाहता है। मगर हालात उसे चैन से रहने नहीं देते। बार-बार ऐसी सिचुएशन आ जाती है कि उसे दोबारा एक्शन में लौटना पड़ता है। धीरे-धीरे वह एक बड़े कॉन्फ्लिक्ट का हिस्सा बन जाता है। कुल मिलाकर यह सुपर हीरो वाले एक्शन के साथ कॉमेडी से भरपूर फिल्म होने जा रही है। सलमान काफी पहले ही इस आईडिया पर अपनी हामी भर चुके हैं। मगर उन्हें फिल्म के बजट से दिक्कत है।

आज के दौर में हाईटेक वीएफएक्स के कारण सुपर हीरो फिल्मों पर काफी पैसे खर्च होते हैं। मगर सलमान इस मूवी पर एक लिमिट तक ही पैसे खर्च करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की सबसे बड़ी चिंता इस फिल्म का बजट है। उन्होंने राज एंड डीके से कहा है कि वो फिल्म की कहानी बजट को ध्यान में रखकर तैयार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान अभी कोई बहुत महंगी सुपर हीरो फिल्म करने के मूड में नहीं है। डायरेक्टर जोड़ी उनकी बात को ध्यान में रखकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। इसे सलमान खान के किरदार और उनकी पर्सनालिटी को ध्यान में रखकर लिखा जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अप्रैल में इस सुपर हीरो फिल्म का नरेशन सुनेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो इसी साल नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। खबर है कि इस प्रोजेक्ट को मैत्री मूवी मेकर्स और रियल लाइफ एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस करने वाली है। रियल लाइफ सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की कंपनी है। उन्होंने बॉडीगार्ड और भारत जैसी मूवीज प्रोड्यूस की है। दूसरी तरफ मैत्री को पुष्पा फ्रेंचाइज के लिए जाना जाता है। सलमान ने अपने करियर में अब तक फुल फ्लेजिड सुपर हीरो का किरदार नहीं निभाया है। 2012 के आसपास वो बच्चों को ध्यान में रखकर शेर खान पर जरूर काम कर रहे थे।

फिल्म में वो स्पेशल पावर वाले ऐसे सुपर हीरो बनने वाले थे जिसके पास दमदार कॉस्ट्यूम और लंबे-लंबे बाल भी थे। यह उनके भाई सोहेल खान की फिल्म थी। मगर यह फिल्म कभी आगे बढ़ ही नहीं पाई। दूसरी तरफ वो किक में ही सुपर हीरो कहलाने के काफी करीब पहुंचे हुए थे। मगर उस फिल्म में उनके पास कोई सुपर ह्यूमन एबिलिटी नहीं थी। देर से ही सही अब वो राज एंड डीके की फिल्म में फुल फ्लेजेड सुपर हीरो बनने की तैयारी में है।

Leave a Comment