रामायण फिल्म में यश के रावण वाले किरदार पर सनी देओल ने की खुलकर बात।

तो इजीली आर्गुमली यू आर द मोस्ट बैंकेबल स्टार करली तो ये जो रिसर्जन्स है जो बोले सनी देओल 2.0 जो इतना विश्वास इतना प्यार मासेस का है पीपल आर स्टंग सनी देओल ने पहली बार साउथ के बड़े सुपरस्टारों में से एक यश को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

यश वही है जिन्होंने केजीएफ फिल्म को लेकर जिस हिसाब से अपना रुतबा पूरी दुनिया भर में फैलाया उस बात से हर कोई जग जाहिर रहा। यही बड़ी वजह है कि यश और सनी देओल एक फिल्म के लिए सामने आ रहे हैं और यह इस फिल्म का नाम है रामायण जिस फिल्म की शूटिंग धड़ल्ले से की जा रही है।

यश और सनी देओल मौजूदा समय के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। सनी देओल की अभी हालिया में रिलीज़ फिल्म बॉर्डर 2 को लोगों ने जमकर प्यार दिया तो यश अगले ही महीने अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में है। इसी कड़ी में सनी देओल ने यश के रावण वाले किरदार को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अब बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रामायण इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। वजह है इसकी दमदार स्टार कास्ट और भव्य पैमाना।

इस फिल्म में जहां भगवान हनुमान के किरदार में एक्शन सुपरस्टार सनी देओल नजर आने वाले हैं। वहीं लंकेश रावण का किरदार निभा रहे हैं साउथ के सुपरस्टार यश और अभी हाल ही में सनी देओल ने यश की जमकर तारीफें की है। सनी ने कहा कि यश सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि बेहद समर्पित और अनुशासित कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से यश अपने किरदार में डूब जाते हैं, वह काबिले तारीफ है।

खासकर रावण जैसा जटिल और शक्तिशाली चरित्र को निभाने के लिए जिस तैयारी और गंभीरता की जरूरत होती है, वह यश में साफ तौर पर दिखाई देता है। सनी देओल ने यह भी कहा कि रावण का किरदार सिर्फ नकारात्मक नहीं बल्कि वह विद्वान शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व था। ऐसे किरदार को निभाने के लिए गहराई और संतुलन दोनों जरूरी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यश इस भूमिका को यादगार बना ही देंगे। अब हनुमान के किरदार पर बातचीत करते हुए सनी देओल ने यह भी बताया कि यह उनके करियर का एक बेहद खास और आध्यात्मिक अनुभव है।

उन्होंने माना कि भगवान हनुमान का रोल निभाना सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि आस्था और जिम्मेदारी का विषय है। सनी ने बताया कि वह इस भूमिका के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से खुद को तैयार कर रहे हैं ताकि दर्शकों की उम्मीदों पर वह खरा उतर सके। फिल्म रामायण को लेकर अगर बात करें तो दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और भारीभरकम डायलॉग डिलीवरी तो दूसरी तरफ यश तीखा और प्रभावशाली अंदाज यह मुकाबला बड़े पर्दे पर देखने लायक होगा।

सनी देओल ने यह भी बताया कि यह सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का गौरव है। उन्होंने पूरी टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि हर कलाकार इस प्रोजेक्ट को अपनी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कर रहा है।

अब देखना वाकई दिलचस्प साबित होगा कि जब हनुमान के रूप में सनी देओल और रावण के रूप में यश आमने-सामने होंगे तो सिनेमाघरों में कैसी गूंज उठेगी। इतना तो तय है कि रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास के एक नया अध्याय लिखने जा रही है और इस अध्याय के दो सबसे मजबूत स्तंभ होंगे शनि और यश। अगर आपको भी इस महायुद्ध का इंतजार है तो तैयार हो जाइए क्योंकि इस बार पर्दे पर सिर्फ फिल्म नहीं एक महागाथा जीवित होने वाला है।

Leave a Comment