सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे सनी देओल

सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के जानेमाने लेखक सलीम खान कई दिनों से लगातार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार किया जा रहा है और जब से उनके बीमार होने की खबर सामने आई तब से ही सिर्फ बॉलीवुड के सितारी नहीं बल्कि फैंस के बीच में मायूसी की लहर भी देखने को मिल रही है। सलीम खान के हालचाल पूछने के लिए बड़े से बड़ा दिग्गज कलाकार भी उनका हालचाल पूछ रहा है और इसी कड़ी में अब सनी देओल भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान का हालचाल जाना।

अब जैसे कि आप सभी जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा नजर आया। सुपरस्टार सलमान खान अपने पिता के साथ एक पल के लिए भी दूर नहीं हुए। उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी।

एक बेटे की तरह वह हर अपडेट खुद ले रहे थे। डॉक्टर से बात कर रहे थे और हर पल अपने पिता का हौसला बनकर खड़े थे। लेकिन इसी बीच में एक खबर सामने आई है जिसमें यह बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान का हाल-चाल जानने के लिए सनी देओल भी पहुंचे। जैसे ही सनी देओल वहां पहुंचे माहौल और भी भावुक हो गया। सनी ने सीधे जाकर सलीम खान से मुलाकात की। उनका हाथ थामा और ढेर सारा हौसला दिया। बताया जाता है कि सनी देओल और सलीम खान के बीच सालों पुराना सम्मान और अपनापन है।

सनी का इस तरह अस्पताल पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी बल्कि एक गहरे रिश्ते की मिसाल थी। सलमान खान ने भी सनी देओल का आभार जताया। दोनों सितारों के बीच की बॉन्डिंग ने यह दिखा दिया है कि असली रिश्ते कैमरे से नहीं बल्कि दिल से बनते हैं। सलीम खान ने जिस तरह इंडस्ट्री को अनगिनत सुपरहिट कहानियां दी हैं, आज वही इंडस्ट्री उनके लिए दुआएं कर रही है। वैसे बात करें अगर सलीम खान के हेल्थ अपडेट की तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान की भले ही हो गई हो लेकिन उनकी तबीयत अभी भी पूरी तरीके से ठीक नहीं हुई है। जिसकी वजह से वह अभी तक अस्पताल में ही भर्ती हैं और डॉक्टर की निगरानी में है।

इसी बीच सलमान खान ने पिता के सही ना होने की वजह का सबसे बड़ा फैसला लिया है। दरअसल भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग को अब फिल्म सिटी के महबूब स्टूडियो में पूरी करेंगे ताकि वह शूटिंग के बीच से समय निकालकर अपने पिता से मिलने उनका हालचाल लेने अस्पताल जा सकें क्योंकि महबूब स्टूडियो अस्पताल के बहुत करीब हैं।

आपको बताना चाहेंगे कि सलमान खान अभी बैटल ऑफ गलवान का एक बड़ा गाना शूट कर रहे हैं और जल्दी ही पूरा होने वाला है। इस मूवी की शूटिंग में बहुत सारे लोग शामिल हैं। इसलिए भाईजान नहीं चाहते हैं कि काम रुके।

लेकिन पिता की देखभाल और उनकी सेहत की फिक्र भी उन्हें थी जिसकी वजह से उन्होंने स्टूडियो बदलने का फैसला लिया। सलमान खान के इस एक फैसले से उनके दोनों काम आसान हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सलमान लगातार डॉक्टरों और परिवार से संपर्क में रहते हैं और पिता से जुड़ी हर खबर पर नजर बनाए रखते हैं।

Leave a Comment