महज 11 घंटों के भीतर 20 मिलियन व्यूज। जी हां, कुछ ऐसा रुतबा था धुरंधर 2 का ट्रेलर। धुरंधर 2 के ट्रेलर को लोगों ने इतना ज्यादा प्यार दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यही बड़ी वजह है कि इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कई सारे कलाकार अब इस फिल्म के दीवाने होते हुए नजर आ रहे हैं। और उन्हीं कलाकारों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ चुका है। जिनका नाम है सनी देओल।
जी हां, सनी देओल ने जब धुरंधर 2 का ट्रेलर देखा, तो ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने अपना रिएक्शन भी दिया है। जी हां, अपने दमदार एक्शन और देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल ने भी धुरंधर 2 के ट्रेलर को देखने के बाद खुलकर अपनी राय रखी है। पता यूं है कि मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब सनी देओल से इस ट्रेलर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंदी सिनेमा को ऐसी फिल्मों की जरूरत है जिनमें दमदार कहानी हो, जबरदस्त एक्शन हो और दर्शकों को थिएटर तक खींच कर लाने की ताकत हो।
सनी देओल ने कहा कि धुरंधर का ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है और इसमें एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी देखने को मिलेगा। उन्होंने खासतौर पर इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक की भी जमकर तारीफें की। सनी देओल ने यह भी कहा कि जब भी कोई फिल्म ईमानदारी से बनाई जाती है और उसमें मेहनत दिखाई देती है तो दर्शक उसे जरूर पसंद करते हैं।
उनके मुताबिक धुरंधर का ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म में वही जुनून और मेहनत झलक रही है। इतने नहीं सनी देओल ने यह भी उम्मीद जताई है कि यह फिल्म बॉक्सिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन भी करेगी और दर्शकों को एक और नई उम्मीद सिनेमाई एक्सपीरियंस देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर से बनी यह जबरदस्त हाइप क्या फिल्म की रिलीज़ के बाद भी बरकरार रहती है या फिर नहीं। लेकिन फिलहाल इतना तो तय है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी चर्चाओं में रहा और सनी देओल का भी यह रिएक्शन इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा देता है।
ऐसे में आप भी समझ सकते हैं कि धुरंधर 2 के ट्रेलर को देखने के बाद सनी देओल भी इस फिल्म के मुरीद बन गए। वैसे फिल्म के अगर पहले भाग की बात करें तो फिल्म के पहले भाग को लोगों ने जमकर पसंद किया था। यही बड़ी वजह है कि फिल्म के पहले भाग को देखने के बाद हर कोई इसका दीवाना हो गया था। ऐसे में फिल्म के दूसरे भाग को भी लेकर ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
