सनी देओल और बॉबी के बीच होगी जबरदस्त टक्कर।

सनी देओल और बॉबी देओल एक दूसरे पर जान न्योछावर करने वाले दो सगे भाई अब आपस में क्यों टक्कर रहे हैं? जी हां, इस सभी की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि सनी और बॉबी की आपस में भिड़ंत होने वाली है। या जी हां, यह आपसी भिड़ंत नहीं बल्कि फिल्मों के बीच में होने वाली टकरार है।

अब बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़े सितारों का टकराव तो देखा होगा, लेकिन इस बार मामला थोड़ा सा खास है क्योंकि टक्कर हो रही है दो सगे भाइयों की फिल्मों के बीच। जी हां, हम बात कर रहे हैं देओल परिवार के दो स्टार्स। एक तरफ है दमदार एक्शन इमेज वाले सनी देओल और दूसरी तरफ उनके भाई कॉमेडी और अलग अंदाज के लिए मशहूर बॉबी देओल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म गबरू एक हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बताई जा रही है। जिसमें पंजाब की मिट्टी की खुशबू और देसी एटीट्यूड देखने को मिलेगा।

वहीं बॉबी देओल की बंदर एक डार्क एक्सपेरिमेंटल या थ्रिल जोन की फिल्म मानी जा रही है जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिलने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों फिल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर रतिकारिक पुष्टि सीमित है लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि अगर यह दोनों फिल्में आपस में रिलीज़ होती हैं तो बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। अब सवाल यह है कि कौन मारेगा बाजी? अगर हम बात करें स्टार पावर की तो सनी देओल अभी हाल ही में गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद जबरदस्त परफॉर्मेंस में हैं। उनकी मास इमेज और देसी दर्शकों में पकड़ काफी मजबूत है।

वहीं बॉबी देओल ने भी पिछले कुछ सालों में अपनी इमेज पूरी तरीके से बदली है। एनिमल में उनका नेगेटिव किरदार काफी चर्चाओं में रहा। उनकी नई पीढ़ी के दर्शकों में जबरदस्त रिस्पांस मिला। यानी एक तरफ मास अपील और एक्शन का तूफान है तो दूसरी तरफ इंटेंस परफॉर्मेंस और नया अवतार। और ऐसे में आखिरकार बॉक्स ऑफिस का बादशाह कौन बनेगा? गबरू का दम या बंदर का अंदाज फैसला करेगा दर्शकों का प्यार क्योंकि आखिर में वही चलता है जो जनता को पसंद आता है।

आप किसे सपोर्ट करेंगे? सनी देओल या बॉबी देओल? कमेंट करके जरूर बताइए। वैसे देखा जाए तो देओल परिवार के यह दोनों सदस्य अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारों में से एक हैं। क्योंकि बॉबी और सनी देओल दोनों के सितारे गर्दिश में थे। पिछले 10 सालों से लगातार इन दोनों सितारों की कोई भी फिल्में सिनेमाघरों में कमाल नहीं कर पाई थी।

लेकिन जहां एक तरफ सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर 2 के जरिए अपना कमबैक किया तो वहीं दूसरी ओर एनिमल के छा जाने के बाद बॉबी देओल के किरदार को लोगों ने पहचाना। यही बड़ी वजह है कि दोनों भाई अब बॉक्स उस पर तबाही मचा रहे हैं।

Leave a Comment