करिश्मा को सताई एक्स पति संजय की याद। पापा को याद कर मायूस हुए समायरा और किियान। संजय के जन्मदिन को करिश्मा ने बच्चों संग किया सेलिब्रेट। काटा केक और रोके नहीं रुके आंसू।
करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे किन और समायरा इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 12 जून को करिश्मा के एक्सपति संजय कपूर का निधन हो गया था। संजय को दुनिया से गए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन पिता को खोने का दर्द करिश्मा के बच्चों के दिलों से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन 15 अक्टूबर को करिश्मा और उनके बच्चों का यह दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया क्योंकि यही वो दिन था जिसे करिश्मा के बच्चे अपने पिता के साथ स्पेशली सेलिब्रेट किया करते थे।
15 अक्टूबर को करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर का जन्मदिन था। संजय इस दुनिया में मौजूद होते तो वह अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। अफसोस वक्त से पहले संजय इस दुनिया से चले गए।
लेकिन संजय का जन्मदिन करिश्मा और उनके बच्चे सेलिब्रेट करना नहीं भूले। संजय की याद में उनका जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया गया। जिसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है।
करिश्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी सेक्शन में एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में पेस्टल कलर का राउंड केक नजर आ रहा है जिस पर हैप्पी बर्थडे डैड लिखा हुआ है। साथ ही एक कैंडल भी लगाई गई है और शांति का प्रतीक वाइट हार्ट इमोजी भी बनाया गया है। यह एक तस्वीर ही काफी है यह बताने के लिए कि संजय के जन्मदिन पर किियान और समायरा ने अपने पिता को कितना याद किया होगा। जब खुशियां मनाने के लिए उनके पिता ही साथ नहीं है।
करिश्मा का यह पोस्ट देख उनकी छोटी बहन करीना भी भावुक हुए बिना नहीं रह पाई। लो के पोस्ट को बेबो ने अपनी इंस्टा स्टोरीज में रिशेयर किया और किियान समायरा के लिए लिखा कि मेरे सैम और की पापा हमेशा आपको प्रोटेक्ट कर रहे हैं। करिश्मा का यह भावुक पोस्ट उनके फैंस को भी इमोशनल कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि बेहद कम उम्र में पिता को खो चुके समायरा औरियान को अब अपने हक के लिए भी लड़ना पड़ रहा है। दरअसल संजय अपने पीछे लगभग 300 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। जिसके लिए अब अदालत में लड़ाई चल रही है। दरअसल संजय के विल को करिश्मा और किियान ने अदालत में चैलेंज किया है और अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर विल के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं।
किियान समायरा, संजय की मां रानी कपूर और बहन मंदिरा कपूर का आरोप है कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए साजिश रची है। वहीं हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान किियान समारा के वकील ने अदालत में आरोप लगाया है कि संजय की वसीयत नकली है। बहरहाल मामला कोर्ट में है। करिश्मा अपने बच्चों के हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। साथ ही पिता को खोकर टूटेन और समायरा का सहारा भी बन रही हैं।
