समायर-कियान पर जान छिड़कते थे संजय कपूर,बच्चों के नाम किए करोड़ों, करिश्मा को दिया पुश्तैनी घर।

बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल के दोहरे से निधन। एक्स हस्बैंड संग 13 साल रही करिश्मा कपूर। तलाक के बाद भी बच्चों पर छिड़कते थे जान। करोड़ों की जायदाद समायरा की आन के नाम। तलाक के बाद भी संजय ने खूब निभाया पिता होने का फर्ज। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

12 जून को पोलो खेलते हुए उन्हें दिल के दौरा आ गया। जिसके चलते वह मैदान में गिर पड़े और उनकी जान चली गई। आपको बता दें संजय कपूर ने तीन शादियां की थी जिससे उनके तीन बच्चे हैं और एक स्टेप डॉटर भी है। तीसरी और आखिरी शादी उन्होंने प्रिया सचदेव से की थी। इस शादी से उनका एक बेटा है। लेकिन उनकी रिसेंट शादी के बावजूद उन्होंने अपने पिता होने का फर्ज नहीं भुलाया।

उनकी दूसरी शादी करिश्मा कपूर के साथ हुई थी। जिससे उनके दो बच्चे हैं समायरा और किियान। क्या आप जानते हैं संजय का जब करिश्मा से तलाक हुआ था तो उन्होंने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे। वहीं करिश्मा को अपने पिता का घर सौंप दिया था। करिश्मा कपूर से उनका तलाक 2016 में हो गया था।

हालांकि यह रिश्ता खत्म होने के बाद भी संजय कपूर एक अच्छे पिता होने का फर्ज हमेशा निभाते रहे। तलाक होने के बाद भी वह कभी अपने पिता होने की जिम्मेदारियां नहीं भूली। करिश्मा ने संजय और उनकी मां यानी कि अपनी सास पर दहेज के आरोप लगाए थे। यह तक दावा किया था कि पति संजय ने हनीमून पर अपने दोस्तों से उनकी बीवी की बोली लगवाई थी। वहीं संजय भी चुप नहीं रहे थे। उन्होंने तलाक की अर्जी में आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे पैसों की ही शादी की। वो एक गोल्डकर हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को 70 करोड़ की आलमनी दी थी। कहते हैं करिश्मा से तलाक के बाद भी संजय कपूर अपने दोनों बच्चों पर जान छिड़कते थे। जो मांगते थे, जो चाहते थे उन्हें सब दिया करते थे। उनका मानना था कि तलाक पत्नी से हुआ है बच्चों से नहीं।

उनके सारे बच्चों को एक साथ भी कई इवेंट्स पर देखा गया है। उन्होंने अपने किसी बच्चे के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया। संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक के बाद 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय अक्सर अपने सभी बच्चों के साथ फैमिली टाइम बिताया करते थे। आपको बता दें प्रिया सचदेव को पहली शादी से एक बेटी सफायरा थी और संजय से उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम अलजारियत रखा। इस तरह संजय ने चारों बच्चों के पिता होने का फर्ज खूब निभाया।

संजय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली टाइम की तस्वीरें शेयर किया करते थे। जिसमें प्रिया सचदेव, संजय की मां और उनके चारों बच्चे नजर आया करते थे। चाहे कोई त्यौहार हो या कोई पार्टी। संजय के साथ अक्सर उनका पूरा परिवार देखा जा सकता था। फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए संजय अक्सर फैमिली टाइम और गोल्डन मोमेंट्स जैसे शब्द लिखा करते थे। जिससे साफ है कि उन्हें अपने परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा लगता था। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दोनों परिवारों का पूरा ध्यान रखते थे और उनकी जरूरतें भी सभी पूरी करते थे।

Leave a Comment