तलाक के फौरन बाद संजय कपूर ने की थी ‘तीसरी’ शादी, बच्चों की खातिर करिश्मा कपूर ने फिर नहीं बसाया घर।

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन। एक्ट्रेस से तलाक के फौरन बाद संजय ने कर ली थी तीसरी शादी। बच्चों के लिए करिश्मा ने नहीं बसाया घर। दूसरी शादी करते-करते रह गई थी एक्ट्रेस। एक्ट्रेस ने बच्चों को दी फर्स्ट प्रायोरिटी। प्रिया सुचदेव संग अफेयर के चलते करिश्मा थी परेशान। डिवोर्स के दौरान खोल दिए थे बड़े-बड़े राज। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। दिल का दौरा चलते बिजनेस टकून संजय कपूर की मौत हो गई है।

53 साल के बिजनेसमैन अपना फेवरेट स्पोर्ट पोलो खेल रहे थे जब यह हादसा हुआ। करिश्मा और संजय कपूर का बेशक तलाक हो गया था। फिर भी अपने गिले शिकवे एक साइड रखकर दोनों अपने बच्चों की कोपरेंटिंग किया करते थे।

जहां संजय ने करिश्मा से तलाक के एक साल बाद ही तीसरी शादी कर ली थी, वहीं करिश्मा ने आज तक दूसरी शादी नहीं की। अपने बच्चों के लिए सारा जीवन समर्पित कर दिया। उनके बच्चे उनकी सोल प्रायोरिटी बन गए। करिश्मा कपूर की शादी उस साल यानी कि 2003 की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। मीडिया ने खूब कवरेज दिया था। आखिर कपूर परिवार की लाडली बेटी की शादी जो थी। शादी जितने धूमधाम से हुई उससे ज्यादा तमाशा इन दोनों के तलाक के दौरान हुआ।

संजय को अपने बच्चों की कस्टडी चाहिए थी जिसके लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। जबकि दूसरी तरफ करिश्मा भी तस से मस नहीं हुई और कह डाला कि संजय अग्रेसिव है। पूरा मामला क्या था आपको विस्तार से बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर और करिश्मा की शादी एक अरेंज मैरिज थी। करिश्मा संजय की दूसरी पत्नी बनी। 29 सितंबर 2003 को भव्य अंदाज में शादी की खूब चर्चा हुई और वहीं शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

साल 2005 में बेटी समायरा और 2010 में बेटे किियान के जन्म से उनका परिवार पूरा हो गया था। लेकिन बच्चों के आने के बावजूद करिश्मा और संजय के बीच रिश्ते सुधरने की बजाय बिगड़ते चले गए। शादी के कुछ सालों बाद ही उनके बीच तनाव और मनमुटाव शुरू हो गया।

करिश्मा ने संजय पर मानसिक और शारीरिक यातना के आरोप भी लगाए थे। जिसके चलते करिश्मा ने 2014 में तलाक की अर्जी डाल दी थी और 2 साल बाद 2016 में कानूनी रूप से दोनों अलग हो गए। उनका डिवोर्स कंफर्म होने में इतना टाइम इसलिए लगा क्योंकि संजय बच्चों की कस्टडी चाहते थे और करिश्मा भी बच्चों के साथ ही रहना चाहती थी। बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों 2 साल तक लड़े और आखिरकार कस्टडी मां करिश्मा को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर प्रिया सचदेव के साथ करिश्मा को चीट कर रहे थे। मानसिक , शारीरिक यातना, अफेयर यह सब करिश्मा नहीं सह पाई और अलग होने का फैसला कर लिया।

कहा जाता है कि डिवोर्स फाइल करने से लेकर डिवोर्स कंफर्म होने तक संजय कपूर प्रिया सचदेव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे और जैसे ही तलाक हो गया, संजय ने बिना देरी किए प्रिया से एक साल के अंदर ही शादी कर ली। वहीं दूसरी ओर करिश्मा कपूर आज भी अपने बच्चों के लिए जी रही हैं। जहां संजय ने तीन शादियां कर ली हैं, वही करिश्मा ने दूसरी शादी तक नहीं की। लेकिन ऐसा नहीं था कि करिश्मा का किसी के साथ नाम नहीं जुड़ा था।

करिश्मा कपूर और संदीप तो वाला के रूमर्ड रिलेशनशिप ने मीडिया में खूब बस बनाया था। लोग बातें करने लगे थे कि करिश्मा को उनका सच्चा प्यार मिल ही गया और यह दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन करिश्मा ने इस रिश्ते को शादी की मंजिल नहीं दी। कहते हैं उन्होंने अपने बच्चों के लिए दूसरी शादी नहीं की। अपने आप को करिश्मा ने अपने बच्चों की जिंदगी से पीछे रखा। एक मां होने का फर्ज बखूबी निभाया। किसी तीसरे को अपने और अपने बच्चों के बीच नहीं आने दिया।

Leave a Comment