इज़रायल-ईरान लड़ाई के बीच दुबई में कैसे है मान्यता और बच्चो के हालात?

इजराइल, अमेरिका और ईरान की ने पूरे मिडिल ईस्ट में लगाई आग। ईरानी मिसाइल के निशाने पर आया दुबई। बमबारी के बाद दुबई में अचानक बिगड़े हालात तो कई सेलिब्रिटीज भी फंसे। वहीं बरसों से दुबई में रह रहा है बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का परिवार। तो अब युद्ध के बीच कैसे हैं वहां के हालात?

संजू की बीवी मान्यता ने बताया दुबई का सूरते हाल। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के सैन्य हमले के बाद ईरान ने जो जवाबी कारवाई की उसने पूरे मिडिल ईस्ट को लपेटे में ले लिया। ईरान ने अलग-अलग देशों में अमेरिकी बेस कैंप पर दागी और से हमले किए। इन हमलों से दुबई भी अछूता नहीं रहा। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आसपास की कई इमारतें ईरानी मिसाइल के निशाने पर आ गई। दुबई से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरों ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया। हमले के बाद दुबई और मिडिल ईस्ट की हजारों उड़ाने रद्द या डायवर्ट कर दी गई।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। दुबई में फंसे टूरिस्ट में कई बॉलीवुड और टीवी सेलिब्स भी शामिल रहे। हालांकि अब दोनों देशों के प्रयासों से दुबई में फंसे कई लोगों की स्वदेश वापसी हो गई है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जो अभी भी परिवार समेत दुबई में रह रहे हैं। जिनमें से एक बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का परिवार भी है। के समय से ही संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों एकरा और शहरान के साथ दुबई में शिफ्ट हो गई थी।

सबसे सेफ सिटी कहे जाने वाले दुबई को जब ईरानी ने निशाना बनाया तो हर कोई दुबई में फंसे अपने चाहने वालों के लिए चिंता में डूबा दिखा। इसी बीच दुबई में रह रही मान्यता ने वहां का सूरते हाल बताया।

सोशल मीडिया के जरिए मान्यता ने बताया है कि अब दुबई में कैसे हालात [संगीत] हैं। बता दें कि मान्यता ने राहत भरी खबर फैंस को सुनाई है। मान्यता ने बताया है कि भले ही मिसाइल अटैक के बाद दुबई थर्रा गया हो, लेकिन वहां के हालात अब पहले से बेहतर हैं। लोगों में डर का माहौल नहीं है। दरअसल मान्यता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में दुबई के खाई एंड मॉल का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को देखा जा सकता है। यूएई के राष्ट्रपति और दुबई के क्राउन प्रिंस अपने कुछ सीनियर अधिकारियों के साथ मॉल के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते और कुछ डिस्कशन करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही मान्यता ने वीडियो के ऊपर यूएई के झंडे का स्टीकर भी लगाया है। मान्यता ने एक क्लैपिंग इमोजी भी लगाई है [संगीत] और लाल अक्षरों में लिखा है सैल्यूट टू दिस ग्रेट लीडरशिप। यानी गल्फ में बढ़ते तनाव के बावजूद क्राउन प्रिंस दुबई मॉल में घूमने गए। जिसका मतलब साफ है कि यूएई और दुबई में टेंशन का माहौल नहीं है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनlज़द अल नाहयान को भी टैग किया है। वहीं दूसरी इंस्टा स्टोरी में मान्यता ने शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को टैग करते हुए एक पोस्टर शेयर किया है।

पोस्टर में बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है कि तूफान हमें हिला नहीं सकते। यह हमें यह याद दिलाते हैं कि हम कौन हैं। जाहिर है कि मान्यता ने अपनी इन दो इंस्टा स्टोरीज के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि दुबई और यूएई में हालात बेहतर हैं। वहां की लीडरशिप ने बिगड़े हालातों पर तेजी से काबू [संगीत] पाया है और वहां की जनता में डर, खौफ या तनाव का माहौल नहीं है।

Leave a Comment