संजय दत्त के परिवार में पसरा मातम नया साल लाया मनहूस खबर दत्त परिवार ने खोया चहेता सदस्य सदमे में बीवी मान्यता और बहनें प्रिया नम्रता जी हां नए साल को आए अभी चंद ही दिन हुए हैं और बॉलीवुड में एक बार फिर से मातम पसर गया है। इस बार दुखों ने संजय दत्त के परिवार में दस्तक दी है।
पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय के परिवार ने अपने चहेते सदस्य को खो दिया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह करीबी सदस्य संजय की छोटी बहन नम्रता दत्त की सास शुक्ला कुमार है। जी हां, संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त की सास शुक्ला कुमार का निधन हो गया है।
यह खबर सामने आते ही बॉलीवुड से लेकर दत्त परिवार के चाहने वालों तक हर कोई स्तब्ध रह गया है। शुक्ला कुमार सिर्फ परिवार की एक बुजुर्ग सदस्य नहीं थी, बल्कि हिंदी सिनेमा के एक सुनहरे दौर से जुड़ा हुआ एक अहम नाम थी। शुक्ला कुमार दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार की पत्नी थी। वहीं राजेंद्र कुमार जिन्हें इंडस्ट्री में जुबली कुमार के नाम से जाना जाता था। और जिनकी फिल्मों ने पूरे दौर पर राज किया। शुक्ला कुमार मशहूर अभिनेता कुमार गौरव की मां भी थी। जी हां, वही कुमार गौरव जिन्होंने फिल्म लव स्टोरी से रातोंरात स्टारडम हासिल किया और करोड़ों दिलों की धड़कन बन गए। ऐसे में शुक्ला कुमार का जाना सिर्फ कुमार और दत्त परिवार को ही नहीं बल्कि राजेंद्र कुमार को जानने वाले लोगों को भी गम में डुबो गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि संजय की बहन नम्रता, जीजा कुमार, गौरव और उनका पूरा परिवार बेहद प्राइवेट लाइफ जीता है। बेहद कम मौकों पर ही उन्हें पब्लिकली देखा गया है। शुक्ला कुमार के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं से जूझते हुए उनका निधन हो गया। 10 जनवरी को शुक्ला कुमार की प्रेयर मीट रखी जाएगी जिसमें इंडस्ट्री से कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार अपने जमाने के सबसे पॉपुलर अभिनेताओं में से एक थे। उनकी फिल्में सिनेमा हॉल पर जुबली मनाती थी। यही वजह है कि उन्हें जुबली कुमार भी कहा जाता था।
जहां राजेंद्र कुमार स्टारडम के शिखर पर थे तो वहीं शुक्ला कुमार एक सादगी भरा जीवन जीने वाली महिला थी जो परिवार को जोड़कर रखने में हमेशा अहम भूमिका निभाती रहीं। राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को भी एक्टर बनाया। फिल्म लव स्टोरी से वह रातोंरात स्टार बन गए थे। लेकिन अफसोस उनकी यह स्टारडम टिकी नहीं रही।
कुमार गौरव की अगली सारी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। जिसके बाद वो धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से गायब होते चले गए। वहीं 2 जुलाई 1999 को 71 साल की उम्र में राजेंद्र कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। बताया जा रहा है कि वह से पीड़ित थे। लेकिन उन्होंने अपना इलाज करवाने और दवाइयां लेने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अब अभिनेता की पत्नी का भी निधन हो गया है। दत्त परिवार में मातम पसरा है।
