बार-बार बीमारी की मार से टूटा बॉलीवुड एक्टर, मां-बीवी के बाद खुद भी चपेट में।

उजड़ गई फेमस एक्टर की दुनिया। बार-बार बीमारी की मार से टूटा हीरो। मां बीवी के बाद खुद भी चपेट में आया। लगातार लगाए हॉस्पिटल के चक्कर। रात दिन सताई जुड़वा बच्चों की चिंता। बीवी को गले लगाकर खूब रोया। परिवार ने मांगी ठीक होने की दुआ।

बॉलीवुड का एक ऐसा सुपरस्टार जिसने मौत को बहुत करीब से देखा। तब भी जब उसने अपनी मां को बीमारी से जिंदगी की लड़ाई हारते हुए देखा। तब भी जब उसने अपनी पत्नी को बीमारी के चलते खो दिया। बीमादी शब्द एक्टर की जिंदगी में हमेशा निधन से जुड़ा रहा। जब तक उन्हें खुद कैंसर नहीं हो गया और उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी और अपनी जिंदगी उससे छीन ली।

यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की। जी हां, संजय दत्त ने शायद ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कोई डाउनफॉल देखा हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से दर्द से घिरी रही है। जिसका ट्रॉमा वो आज भी महसूस करते हैं। बता दें जब एक्टर महज 21 साल के थे, उनकी मां लेजेंडरी एक्ट्रेस नरगिस का कैंसर के चलते निधन हो गया था। संजय दत्त अपनी मां के बेहद करीब थी। उनकी मौत से वह बिल्कुल टूट गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें 3 मई 1981 में नरगिस का निधन हुआ और 6 मई को संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वो अपनी मां के साथ अपनी सक्सेस का यह लम्हा शेयर भी नहीं कर पाए। कहते हैं अपनी मां को तिल-तिल मरता देखना वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। जिसके चलते उन्होंने शराब को सहारा बना लिया। नशे में धुत रहने लगे। मां नरगिस की निधन संजय दत्त की जिंदगी का सबसे बड़ा डाउनफॉल था। हालांकि कैंसर शब्द उनकी मां की मौत के बाद भी उन्हें लगातार डराता रहा।

बता दें संजय दत्त की पहली पत्नी एक्ट्रेस रिचा शर्मा का निधन 10 दिसंबर 1996 को न्यूयॉर्क में बीमारी की वजह से ही हुआ था। उन्हें बीमारी हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो 1987 में संजय दत्त से शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें इस बीमारी का पता चल गया था। जिसके बाद उन्होंने लंबे समय तक इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ी। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि वह कैंसर के चलते अपनी जिंदगी की जंग हार गई। वहीं दत्त परिवार में भूचाल तब आ गया जब 2020 में पता चला कि संजय दत्त को लंग कैंसर हो गया था और वह भी स्टेज थ्री का।

दरअसल शुरू में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द महसूस होने लगा। जिसके बाद वो डॉक्टर के पास गए और जब डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उन्हें स्टेज थ्री का कैंसर हो गया है तब उनके साथ-साथ उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के भी होश उड़ गए थे। बिना देरी किए एक्टर का ट्रीटमेंट शुरू किया गया।।

इस दौरान संजय दत्त को सबसे ज्यादा चिंता अपने बच्चों की थी। पिता के बिना बच्चों का जीवन हमेशा अधूरा रहता है। बता दें संजय के तीन बच्चे हैं। बेटी त्रिशाला जो उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा के साथ है। वहीं तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ उनके जुड़वा बच्चे हैं। शहरान दत्त और इकरा दत्त। कहते हैं कैंसर का यह दौर उनके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से काफी कठिन रहा। लेकिन उन्होंने इसे खुलकर स्वीकार किया और मजबूती से बाहर निकले और वह आज कैंसर फ्री हैं।

Leave a Comment