निधन से पहले संजय कपूर ने की थी फ्यूचर प्लानिंग। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड ने बनाई थी 10 सालों की स्ट्रेटजी। भगवत गीता की राह पर चलते थे किन समायरा के पापा। दर्दनाक निधन से पहले बता दिया था सब कुछ। 12 जून 2025 को पोलो खेलते हुए आखिरी सांस लेने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं।
बेवख़ निधन को गले लगाकर दुनिया से जाने के बाद भी करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड का जिक्र लगातार किया जा रहा है। इंटरनेट की दुनिया में करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की पास्ट और पर्सनल लाइफ का खूब जिक्र कियाजा रहा है। और संजय कपूर की जिंदगी सुर्खियों में भी बनी हुई है। तो वहीं 53 की उम्र में निधन को गले लगाने वाले संजय कपूर का आखिरी इंटरव्यू निधन के बाद से ही काफी चर्चा में बना हुआ है। जिसमें बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपने आने वाले 10 साल की फ्यूचर प्लानिंग का जिक्र किया था। और तो और भगवत गीता की राह पर चलने का भी खुलासा किया था।
तो दर्दनाक निधन से पहले संजय ने भविष्य और फैमिली को लेकर क्या कुछ खुलासे किए थे? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले फैमिली पर बात करते हुए संजय कपूर ने अपने आखिरी इंटरव्यू में बताया किमेरे लिए विश्वास और सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है।
यह महत्वपूर्ण है कि एक परिवार एक साथ आए और एक साथ रहे। एक और चीज जो मैं और मेरी पत्नी करते हैं वो है पैरेंटिंग सेशन। हम बेहतर माता-पिता बनना चाहते हैं। हम भगवान गीता पर एक कोचिंग सेशन भी कर रहे हैं। इसे हफ्ते में एक बार करते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे और मेरा परिवार कुछ ऐसे मूल्यों को अपनाए जो विश्वास, सम्मान, एकता और एक साथ रहने के इर्द-गिर्द घूमे। यह बेहद महत्वपूर्ण है।
इतना ही नहीं संजय ने आगे इस बात का जिक्र भी किया। यह महत्वपूर्ण है कि हम एक यूनिटबनाएं। हम एक जॉइंट फैमिली से आते हैं। इसलिए यह हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक ऐसी व्यवस्था है जहां हम सभी एक साथ काम करते हैं। जहां हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और मैं चाहता हूं कि यह मेरी पत्नी और मेरे जीवन काल के बाद भी जारी रहे।
गौर करने वाली बात तो यह है कि जब संजय कपूर से यह पूछा गया कि सोना कॉम स्टार कंपनी से अपने रोल हटने के बाद वो किस तरह अपना जीवन जीना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए करिश्मा कपूर के एक्स पति ने बताया कि मैं एक बेहतरीन योजनाकार हूं।
अक्टूबर में मैंने अपने लिए 10 साल की योजनाएं की। लक्ष्य नहीं बल्कि वो चीजें जिन पर मैं ध्यान केंद्रित करूंगा। चाहे वो काम से जुड़ा हो या काम के अलावा। तो सुना आपने किस तरह से निधन को गले लगाने से पहले संजय कपूर अपनी आने वाली 10 साल की प्लानिंग करके बैठे थे। लेकिन किसे मालूम था कि 10 सालों की प्लानिंग रखी रह जाएगी और 3 महीने में ही संजय कपूर दुनिया छोड़कर चले जाएंगे।