नोरा फतेही के झूठे आरोपों पर बौखलाए संजय दत्त।

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कुछ दिन पहले ही रोते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने यह बताया कि उनके नए गाने पर जो विवाद हुआ था उस गाने के बोल उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था क्योंकि साउथ सिनेमा की कई सारी भाषाओं में इसे डब किया गया था लेकिन जब हिंदी वर्जन में इस गाने को शूट किया गया तब यह मुश्किलें सामने आई और सीधे तौर पे उन्होंने फिल्म के मेकर्स और संजय दत्त पर इन सभी चीजों का ठिकरा फोड़ दिया था।

लेकिन इसी कड़ी में अब संजय दत्त ने खुले तौर पर अपना बयान जारी किया है। संजय दत्त वही हैं जो बॉलीवुड के एक दमदार अभिनेता में से एक हैं और अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं और इसी बीच में बॉलीवुड में गाने को लेकर जबरदस्त बवाल के बीच में संजय दत्त ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

यह विवाद जुड़ा था एक्ट्रेस नोराफते और सुपरस्टार संजय दत्त से। दरअसल कन्नड़ फिल्म कैडी द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लेकिन इस बार वजह तारीफ नहीं बल्कि विवाद बन गया। गाने के हिंदी वर्जन के पोलो को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। आरोप लगा कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द अश्लील है और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। देखते सोशल मीडिया पर हैशटग बैन सॉन्ग जैसे हैशटग ट्रेंड करने लगे और लोगों ने नोरा फतेही को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख सबसे पहले नूरा फतेही सामने आई और उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि वह एक परफॉर्मर हैं और उनका काम सिर्फ डांस और एंटरटेन करना है। उन्होंने यह भी साफ किया कि गाने के बोल उनके कंट्रोल में नहीं होते और किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा वो नहीं रखती हैं।

लेकिन मामला यही शांत नहीं हुआ। अब इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है फिल्म के स्टार संजय दत्त ने। संजय दत्त ने कहा कि फिल्मों और गानों को सिर्फ एंटरटेनमेंट के तौर पर देखा जाना चाहिए। हर चीज को इतना सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को गाना पसंद नहीं आता तो उसे ना देखें लेकिन कलाकार को टारगेट करना सही नहीं है। संजय दत्त के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके सपोर्ट में हैं और कह रहे हैं कि एंटरटेनमेंट को एंटरटेनमेंट की तरह ही लेना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अब भी गाने के खिलाफ सख्त कारवाही की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि विवाद यहीं थमता है या फिर आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप ले लेता है।

Leave a Comment