क्या ये रिश्ता आज टूटा है, या इसकी नींव में हमेशा से एक अधूरा इश्क़ दफ्न था?

बॉलीवुड की वो जोड़ी जिनकी केमिस्ट्री और प्यार की मिसालें दी जाती थी। वो हीरो नंबर वन जिनकी मुस्कान पर लाखों दिल फिदा थे। आज उनकी अपनी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है जहां 38 साल का साथ तलाक की दहलीज पर दम तोड़ता नजर आ रहा है। जी हां, गोविंदा और सुनीता अहूजा की 38 साल पुरानी शादी अब अदालत पहुंच चुकी है। लेकिन क्या यह रिश्ता आज टूटा है या इसकी नींव में ही एक अधूरा इश्क और एक मजबूरी का सीमेंट लगा था।

इस तलाक की खबर के साथ ही गोविंदा के कुछ पुराने इंटरव्यूज भी सामने आ रहे हैं। एक इंटरव्यू एक ऐसी कहानी बयां कर रहा है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। कहानी है एक तरफ़ा दीवानगी की। दरअसल गोविंदा ने खुद कबूल किया कि उनका दिल सुनीता के लिए नहीं बल्कि 90 दशक की खूबसूरत अदाकारा नीलम कुठारी के लिए धड़कता था। वो नीलम के प्यार में इस कदर पागल थे कि अपनी पत्नी सुनीता के सामने भी उन्हीं की तारीफों के पुल बांधते थे। हद तो तब हो गई जब गोविंदा सुनीता को बदलने की कोशिश करने लगे। वह चाहते थे कि सुनीता नीलम की तरह दिखे।

उनकी तरह बर्ताव करें। लेकिन सुनीता उन्हें बार-बार याद दिलाती रही कि वो एक अलग इंसान है। तो फिर सवाल उठता है कि जब प्यार नीलम से था तो गोविंदा ने सुनीता से शादी क्यों की? इसका जवाब और भी ज्यादा हैरान करने वाला है। गोविंदा ने सरेआम माना था कि वह सुनीता के करीब प्यार के लिए नहीं बल्कि अपने मतलब के लिए आए थे। शर्मीले गोविंदा को उनके भाई ने सलाह दी थी कि लड़कियों के साथ सहज होने के लिए वह सुनीता से दोस्ती करें। यानी यह रिश्ता एक मजबूरी और एक प्रैक्टिस के तौर पर शुरू हुआ था। गोविंदा एक ही वक्त पर दो नाव की सवारी कर रहे थे। एक तरफ वो सुनीता से शादी के बंधन में बंध चुके थे तो दूसरी तरफ उन्होंने नीलम से भी यह बात छुपा कर रखी थी।

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब शादी के ठीक पहले एक झगड़े के बाद गोविंदा ने सुनीता से रिश्ता तोड़ लिया था। 5 दिन तक दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई। गोविंदा के मुताबिक अगर सुनीता ने उन्हें वापस फोन ना किया होता तो वह शायद नीलम से ही शादी कर लेते।

तो क्या वो एक फोन कॉल 38 साल की एक ऐसी शादी की वजह बना जिसकी बुनियाद ही एक अधूरे प्यार और मजबूरी पर टिकी थी। आज जब यह रिश्ता टूट रहा है तो सवाल उठता है कि पर्दे पर हमेशा खुश दिखने वाले चीची की असल जिंदगी की कहानी क्या हमेशा से ही एक दूसरे इश्क की दास्तान रही है?

Leave a Comment