68 साल में कैसे हुआ निधन ?परिवार में कौन-कौन?

दोस्तों फिल्म इंडस्ट्री से बहुत दुख देने वाली खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन का कारण हटग बताया जा रहा है। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा संग ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। जैसे ही नेपाली एक्टर सुनील थापा के निधन की खबर आई हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल शुक्रवार सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुनील थापा का एक्टिंग करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत नेपाल से नहीं बल्कि माया नगरी मुंबई से की थी।

साल 1991 में कमल हसन की सुपरहिट फिल्म एक दूजे के लिए से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह आज की आवाज और मानव जैसी कई हिंदी फिल्मों में छोटे बड़े किरदारों में नजर आए। भारतीय सिनेमा में उन्होंने एक ऐसी मजबूत नीव बनाई कि आगे चलकर वह कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बने। सुनील थापा की जिंदगी में असली मोड़ साल 1989 में आया जब उन्होंने नेपाली फिल्म चीनू में रेटे केला का किरदार निभाया था।

यह किरदार इतना फेमस हुआ कि इसने नेपाली सिनेमा में विलेन की परिभाषा को ही बदल दिया। लोग उन्हें सिर्फ एक बुरे आदमी के तौर पर नहीं बल्कि एक बेहद शानदार कलाकार के रूप में देखने लगे थे। अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया। जिनमें देव की, थुलदाई और आगो जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए सुनील थापा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा के फिल्म मैरीकॉम में उनके कोच की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला।

इसके अलावा उन्होंने सरकार राज और बॉर्डर जैसी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी और तेलुगु सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी। टीवी की दुनिया में वह अपनी सीरीज मेरी बस्से के शेर सिंह मामा के रूप में घर-घर पहचाने जाते थे।

सुनील थापा के निधन पर नेपाल और भारत दोनों देशों के राजनेताओं और फिल्मी सितारों ने गहरा दुख जताया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सुनील थापा एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने दोनों देशों के सिनेमा के बीच एक स्ट्रांग पुल का काम किया।

आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके निभाए गए 300 से ज्यादा किरदार हमेशा उनके होने का एहसास कराते रहेंगे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील थापा की पत्नी रजनी थापा और उनके परिवार की तरफ से यह बयान जारी कर कहा गया है कि उनके काठमांडू पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment