बीवी के पैसे पर अमीर बने सुनील शेट्टी, अब औरतों को दे रहे बच्चे संभालने की सलाह ! लोग बोले- सठिया गए

औरतों को सलाह देकर बुरे फंसे सुनील शेट्टी, कभी सेक्शन तो कभी वर्किंग वुमस को सुनाया। औरतों को दी घर बैठकर बच्चा पालने की सलाह। स्ट्रगल के वक्त खुद बीवी के पैसों से चलाया था घर। अब वर्किंग वूमन पर उठाए सवाल। फैंस ने लगा दी अन्ना की क्लास। बोले जब से 60 पार किया है सठिया ही गए हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर औरतों के मुद्दे पर बोलकर बुरे फंस गए हैं। जिसके चलते फैंस ने उनकी क्लास लगा दी है। बोल रहे हैं जब से 60 पार किया है सठिया ही गए। पहले औरतों की सेक्शन और नॉर्मल डिलीवरी की चॉइस पर कमेंट किया और अब तो सीधा औरतों को घर बैठकर बच्चे पालने की सलाह दे डाली।

जी हां, यह एकदम सच है। एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शादी के बाद पतिप के बीच तालमेल और जिम्मेदारियों के बैलेंस पर बात की थी। उन्होंने कहा कि एक पत्नी को यह समझना चाहिए कि अगर पति करियर बनाने में व्यस्त है तो उसे बच्चे पर ध्यान देना चाहिए। अब इस बात पर इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। दरअसल सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू दिया और उसमें कई चीजों पर बात की। इन्होंने शादी और तलाक पर कहा था कि आजकल के बच्चों में धैर्य ही नहीं है। शादी कुछ समय के बाद एक समझौता होता है। जहां आपको एक दूसरे को समझना होता है।

एक दूसरे के लिए जीना होता है। फिर एक बच्चा आता है और पत्नी को यह जानना जरूरी है कि पति करियर बनाएगा तो बच्चे को मैं देख रही हूं। पति जाहिर तौर पर साथ में देखेगा पर आजकल सब चीजों में प्रेशर बहुत हो गया है। अब सुनील शेट्टी के इस बयान पर लोग भड़क गए हैं। कुछ सुनील को चुप रहने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ उन्हें समझा रहे हैं कि यह सब बोलने से उनकी इमेज खराब हो रही है। एक यूजर ने लिखा भाई अपनी इमेज खुद ही खराब कर रहा है। तो एक और यूजर ने सुनील पर तंज कसते हुए लिखा बराबरी चुनिए ना करियर अपने घर के काम उसके लिए।

वहीं एक और यूजर ने लिखा खुद एक शानदार लाइफ एंजॉय कर रहा है जो बीवी की फैमिली वेल्थ से मुमकिन हो रहा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सुनील शेट्टी जो आज औरतों को घर पर बैठकर बच्चे पालने की सलाह दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त ऐसा था जब वो फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। उस वक्त घर उनके बिजनेस वुमन वाइफ माना शेट्टी चला रही थी। क्या आप जानते हैं माना शेट्टी को लेडी अंबानी कहा जाता है।

अपने सफल बिजनेस से खूब पैसा कमाया है उन्होंने और वह मुंबई में काफी फेमस पर्सनालिटी मानी जाती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी लिखा गया है कि शेट्टी परिवार की सबसे ज्यादा इनकम माना शेट्टी के बिजनेस से आती है। अब यह भी सोचने वाली बात है कि जब सुनील शेट्टी की वाइफ खुद एक बिजनेस वूमन है।

घर में सबसे ज्यादा पैसा वो ला रही हैं। स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने परिवार को संभाला, जब घर में एक वर्किंग वाइफ हो तो सुनील शेट्टी दूसरी औरतों को ऐसी सलाह कैसे दे सकते हैं? और यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने औरतों की चॉइस पर सवाल उठाया है। इससे पहले भी वह औरतों की सी सेक्शन और नॉर्मल डिलीवरी की चॉइस पर कमेंट कर चुके हैं। दरअसल अपनी बेटी अथिया शेट्टी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया। क्योंकि सी सेक्शन एक आसान रास्ता होता है जो महिलाएं दर्द से बचने के लिए चुनती हैं।

Leave a Comment