सुनील शेट्टी ने परेश रावल के बाहर होने पर बड़ा बयान बोले – भगवान बुद्धि और ज्ञान दोनों…

हेराफेरी 3 को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच यानी कल 30 मई को परेश रावल ने अपना जन्मदिन मनाया। परेश रावल के जन्मदिन के खास मौके पर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर परेश रावल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने परेश रावल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफ कर लिखा। अद्भुत इंसान उस इंसान के लिए जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का भंडार है और उससे भी अधिक अद्भुत इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान।

एक्टर के पोस्ट में लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि परेश रावल के हेराफेरी 3 से बाहर निकलने के बाद विवाद बढ़ गया है। लंबे समय से ऐसा कहा गया था कि एक्टर ने मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी है। वहीं इस पर सुनील शेट्टी ने कहा था कोई भी अक्षय की तरह राजू का किरदार नहीं निभा सकता। मेरे अलावा कोई भी श्याम नहीं बन सकता और ईमानदारी से कहे तो बाबू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता। यानी सुनील ने साफ किया है कि बाबू भैया बिना यह फिल्म नहीं बन सकती।

Leave a Comment