द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस एपिसोड का टीज़ रिलीज़ किया गया। इसमें दोनों एक्टर्स ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अनसुने किस्से सुने। इसी दौरान सुनील ने बताया कि संजय को पार्टी करना बहुत पसंद है।
एक बार तो पार्टी करने के लिए उन्होंने ताज होटल का दरवाजा ही तोड़ दिया था। सुनील ने बताया कि वह और संजय एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद सुनील अपने होटल लौट जाते थे, लेकिन संजय पर पार्टी करने का जुनून सवार रहता था। सुनील यह बात जानते थे इसलिए वह पहले ही अपने होटल की तरफ भाग जाते थे।
मगर एक बार संजय ने उन्हें अपने साथ पार्टी पर ले जाने के लिए उनके होटल तक पहुंच गए। वो बताते हैं संजय दत्त के साथ शूटिंग करना यानी मैं रात 8:00 बजे ही घर भाग जाता था। हैदराबाद में इन्होंने ताज होटल का दरवाजा ही तोड़ दिया। पूरा दरवाजा टूट कर गिर पड़ा। सुनील ने यह बताया कि एक बार संजय दत्त अपने एक दोस्त के लिए कैंपेन करने चले गए थे। मगर रोचक बात यह है कि उनका यह दोस्त संजय के पिता यानी सुनील दत्त के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहा था। उन्हें इस बात का एहसास तक नहीं था। जब तक उन्हें एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चुनाव लड़ रहे इस दोस्त ने सुनील को भी प्रचार के लिए इनवाइट किया था। सुनील के मुताबिक मैं प्रचार करने के लिए गया था। यह जानकर सुनील दत्त ने मुझे कॉल किया और कहा बेटा जरा मेरा भी ख्याल करो।
यह सुनकर मैं सोचने लगा जब आपको आपके बेटे ने ही आपका ख्याल नहीं किया तो मैं कैसे करूं? बता दें कि संजय दत्त इस वक्त बागी 4 की रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे ए हर्षा ने डायरेक्ट किया है। जबकि साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। संजय के अलावा इसमें टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू जैसे एक्टर्स ने काम किया है।
पिछले दिनों इसके टीज़ और ट्रेलर में हुए धुआंधार मारकाट ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।