शुमोना चक्रवर्ती जो कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी करती नजर आई थी। उन शुमोना के साथ मुंबई में हुई बदसलूकी। यह बदसलूकी उस वक्त हुई जब शुमोना अपने एक दोस्त के साथ साउथ बॉम्बे गई थी और तभी कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया।
सुमोना ने कहा कि चीजें कुछ ऐसी हुई जिन्हें वो रिकॉर्ड करके लोगों तक पहुंचाना चाहती थी और बताना चाहती थी कि मुंबई जैसी सेफ सिटी में भी आप दिन दहाड़े इस तरह के माहौल में फंस सकते हैं।
लेकिन उन्हें डर था कि अगर उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया तो वह लोग और ज्यादा भड़क जाएंगे। यह वो लोग थे जो साउथ बॉम्बे में प्रदर्शन कर रहे थे और इसी प्रदर्शन के बीच उन लोगों ने शुमोना की कार को भी दो बार घेर लिया। शुमोना ने शेयर किया कि वह तो अच्छा था। वो अपने एक दोस्त के साथ थी।
वरना वो वहां से बाहर नहीं निकल सकती थी। अगर अकेली होती तो उनके साथ बहुत कुछ हो जाता। शिमोना ने बताया कि वह लंबे समय से मुंबई में रह रही है और मुंबई शहर ने उन्हें बहुत प्यार और सेफ और इंडिपेंडेंट बनाया है। स्पेशली साउथ बॉम्बे उनकी फेवरेट प्लेस है।
लेकिन जब इस तरह की घटनाएं हो जाती है तो मन में डर बैठ जाता है। शुमोना का कहना है कि वो एक टैक्स पेयर है। ऐसे में सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि जो अथॉरिटीज है उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वो नागरिकों को सेफ फील करवाए।
शुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए यह सारी डिटेल्स बताई। सुमोना को काफी प्यार मिला उनकी इस पोस्ट पर हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।
शुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा शो में नजर आई थी। उनकी पत्नी के रोल में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन अब जब से कपिल शर्मा पर आए हैं तब से शुमोना उनकी टीम का हिस्सा नहीं है। शुमोना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और वैसे वो एक प्राइवेट पर्सन